फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Impact of Covid-19: Two families members will be allowed per cadet in IMA passing out parade

कोविड-19 का असर : आईएमए पासिंग आउट परेड में प्रति कैडेट को मिलेगी दो परिजनों की अनुमति

Sat, 21 Nov 2020 11:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 21 Nov 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Impact of Covid-19: Two families members will be allowed per cadet in IMA passing out parade
परेड के दौरान अफसर - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

कोविड-19 का असर पिछली बार भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) पासिंग आउट परेड (पीओपी) में भी साफ तौर पर देखा गया था।

विज्ञापन


कोविड का असर भले ही अभी तक भी कम नहीं हुआ है, लेकिन इस बार आईएमए प्रशासन कुछ पाबंदियों के साथ प्रति कैडेट्स दो परिजनों को पीओपी में शामिल होने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। ताकि कम से कम माता-पिता या खास रिश्तेदार इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बन सकें।

भारतीय सैन्य अकादमी में हर साल दो बार पासिंग आउट परेड होती है, जिसमें देश-विदेश के सैकड़ों की संख्या में कैडेट्स पासआउट होकर देश की आन-बान-शान की रक्षा की कसम खाकर सेना की मुख्य धारा में बतौर लेफ्टिनेंट शामिल होते हैं।
विज्ञापन


हर साल पीओपी में शामिल होने के लिए कैडेट्स के परिजनों को बुलाया जाता है, लेकिन पिछली बार जून में कोविड-19 के प्रकोप के कारण आईएमए में कैडेट्स के परिजनों को नहीं बुलाया गया। इस बार 12 दिसंबर को पीओपी आयोजित की जाएगी। आईएमए प्रशासन इस बार प्रति कैडेट्स दो परिजनों को परेड में शामिल होने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमए पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल हिमानी पंत ने बताया कि अभी तक यह फाइनल नहीं हुआ है लेकिन, इस पर विचार किया जा रहा है। कहा कि जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक तौर पर जानकारी दी जाएगी। कहा कि जो भी पीओपी में शामिल होगा ,उसका कोरोना संक्रमित न होने का सर्टिफिकेट अनिवार्य किया जाएगा। जिसके पास सर्टिफिकेट नहीं होगा, उसकी आईएमए में जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed