{"_id":"25110815d3d696ae6d6e7ef35c43d4e4","slug":"immediate-driver-s-license-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तत्काल में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तत्काल में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Nov 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट की तरह अब लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस तत्काल में बन जाएगा। लोगों के आवेदन करने के 24 घंटे में परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर दे देगा।
विज्ञापन
इसके लिए परिवहन विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसके अलावा परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑन लाइन आवेदन की भी व्यवस्था बनाई है। लोग कहीं भी बैठकर प्रदेश के किसी जिले में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। परिवहन विभाग की वेबसाइट बन गई है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हरीश रावत दिसंबर के पहले सप्ताह में करेंगे।
विज्ञापन
सचिव परिवहन सी.एस. नपल्च्याल ने बताया कि विभाग ड्राइविंग लाइसेंस भी पासपोर्ट की तरह तत्काल में बनवाएगा। लोगों को इसकी फीस थोड़ी ज्यादा देनी पड़ेगी। दिसंबर के पहले सप्ताह में वेबसाइट के उद्घाटन के बाद तत्काल ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ऑन लाइन आवेदन की कार्ययोजना भी तैयार हो गई है। इसमें व्यक्ति कहीं से भी आवेदन कर सकता है। ऑन लाइन फीस भी जमा कर सकता है। सिर्फ बायोमैट्रिक जांच के लिए आरटीओ कार्यालय जाना पड़ेगा।
सचिव नपल्च्याल ने बताया कि जब कोई व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑन लाइन आवेदन करेगा, उसे बायोमैट्रिक जांच के लिए समय दे दिया जाएगा। उसी समय जाकर व्यक्ति जांच कराकर लाइसेंस प्राप्त कर सकता है।
लोग फार्म जमा करने के लिए लंबी लाइन में खड़े होने से बच जाएंगे। इसके अलावा लोगों के साथ किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो पाएगी। गौरतलब है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए आरटीओ कार्यालयों में फर्जीवाड़ा होता है। दलाल लोगों को ठगा करते हैं। ऑन लाइन आवेदन की व्यवस्था होने से लोग दलालों से बच जाएंगे।
ऑन लाइन आवेदन के लिए वेबसाइट
www.parivahan.gov.in