फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake Doctor Case: Main Accused Imlakh is owner of property worth 200 crores

Fake Doctor Case: 200 करोड़ की संपत्ति का मालिक है इमलाख, पत्नी और सीए से होगी पूछताछ

Sun, 09 Apr 2023 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 09 Apr 2023 06:19 PM IST
सार

फरवरी में एसटीएफ ने दो फर्जी डॉक्टरों और उन्हें डिग्री मुहैया कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया था। पता चला था कि इन डॉक्टरों का भारतीय चिकित्सा परिषद में भी रजिस्ट्रेशन था। 

विज्ञापन
Fake Doctor Case: Main Accused Imlakh is owner of property worth 200 crores
money new - फोटो : i stock

विस्तार

फर्जी डिग्री बेचकर इमलाख ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जोड़ ली। उसने कहां-कहां पैसा निवेश किया यह जानने के लिए पुलिस अब उसके सीए को पूछताछ के लिए बुलाएगी। परिवार वाले भी उसके साथ मिले हुए हैं। ऐसे में ट्रस्ट की ट्रस्टी इमलाख की मां और उसकी पत्नी को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


फरवरी में एसटीएफ ने दो फर्जी डॉक्टरों और उन्हें डिग्री मुहैया कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया था। पता चला था कि इन डॉक्टरों का भारतीय चिकित्सा परिषद में भी रजिस्ट्रेशन था। नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने अब तक 19 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें 14 फर्जी डॉक्टर शामिल हैं। एसपी क्राइम सर्वेश पंवार ने बताया कि अब तक 50 से अधिक फर्जी डॉक्टरों के नाम सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


इनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इधर, पुलिस मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन के साथ मिलकर इमलाख की संपत्तियों की जांच कर रही है। पता चला है कि उसके पास 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। इनमें बाबा ग्रुप ऑफ कॉलेज भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भी उसने बहुत सा रुपया विभिन्न जगहों पर निवेश किया है। यह सब संपत्ति उसके ट्रस्ट की बताई जा रही है। इसकी ट्रस्टी इमलाख की मां है। एसपी ने बताया कि अब उसके सीए, मां और पत्नी को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed