फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IMA protests against the portrayal of doctors as villains in the film 'Surya'

Dehradun News: फिल्म सूर्या में डॉक्टरों को खलनायक दिखाने का आईएमए ने किया विरोध

Fri, 23 Oct 2026 06:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
IMA protests against the portrayal of doctors as villains in the film 'Surya'
देहरादून। फिल्म सूर्या-अंत से आरंभ तक में चिकित्सा पेशेवरों के चित्रण को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) प्रदेश शाखा की ओर से नाराजगी जताई गई है। संगठन ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मामले में हस्तक्षेप कर फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

आईएमए के मानद राज्य सचिव डॉ. डीडी चौधरी ने कहा कि फिल्म की प्रचार सामग्री में चिकित्सा पेशेवरों को खलनायक के रूप में दिखाने से चिकित्सा जगत की छवि प्रभावित हो सकती है। इससे स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति जनता का विश्वास कमजोर होने और उनके खिलाफ हिंसा को बढ़ावा मिलने की आशंका है। संगठन ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाएं देने वालों के खिलाफ हिंसा को किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। कहा कि संगठन रचनात्मक स्वतंत्रता और सिनेमा के माध्यम से सामाजिक मुद्दे उठाने के अधिकार का सम्मान करता है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों पर सवाल उठाना जरूरी है, लेकिन कुछ लोगों की गलतियों के लिए पूरे चिकित्सा समुदाय को दोषी ठहराना उचित नहीं है। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। कहा कि डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मी कठिन परिस्थितियों में मरीजों की जान बचाने के लिए काम करते हैं। उन्हें सम्मान के साथ सुरक्षित कार्यस्थल भी मिलना चाहिए। आईएमए ने फिल्म निर्माताओं से जिम्मेदारी के साथ कहानियां प्रस्तुत करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed