फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IMA Parade: Route diverted in the city today

आईएमए परेड: आज रहेगा शहर में रूट डायवर्ट

Sat, 10 Jun 2023 02:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
IMA Parade: Route diverted in the city today
आईएमए परेड के मद्देनजर शनिवार को दो चरणों में रूट डायवर्ट किए जाएंगे। पहले चरण में सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक रूट डायवर्ट होगा। इसके बाद दूसरे चरण में केवल आधे घंटे के लिए सुबह 9.10 से 9.40 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। होटलों और बस अड्डों में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। एसपी सिटी सरिता डोबाल के नेतृत्व में पुलिस ने आईएमए के आसपास के क्षेत्र में यह अभियान चलाया।
विज्ञापन

--
ये रहेंगे रूट

- परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जाएगा और आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।

- बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर भेजा जाएगा।

- प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से मिट्ठी बेरी होते हुए शिमला बाईपास रोड से निरंजनपुर मंडी से शहर की ओर भेजा किया जाएगा।

- सेलाकुई-भाऊवाला से आने वाले सभी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव से शहर की ओर भेजा जाएगा।

- देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed