{"_id":"638add6c9b519351a972d780","slug":"ima-parade-rehearsal-route-will-be-diverted-for-one-hour-dehradun-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आईएमए परेड रिहर्सल के चलते आज एक घंटे के लिए रूट रहेगा डायवर्ट, आईएमए के पास ये रहेगा रूट प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आईएमए परेड रिहर्सल के चलते आज एक घंटे के लिए रूट रहेगा डायवर्ट, आईएमए के पास ये रहेगा रूट प्लान
Sat, 03 Dec 2022 12:01 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 03 Dec 2022 12:01 PM IST
सार
आईएमए परेड रिहर्सल के चलते रूट डायवर्ट होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। विकासनगर से आने वाले छोटे वाहनों को प्रेमनगर बाजार से मिट्ठी बेरी होते हुए रांघड़वाला से शहर की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
आईएमए परेड रिहर्सल के दौरान आज (शनिवार को) एक घंटे के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह डायवर्जन सुबह 8:45 से 9:45 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जाएगा।
विज्ञापन
यह रहेगा रूट प्लान
-विकासनगर से आने वाले छोटे वाहनों को प्रेमनगर बाजार से मिट्ठी बेरी होते हुए रांघड़वाला से शहर की ओर भेजा जाएगा।
-देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघड़वाला से मिट्ठी बेरी-महिंद्रा चौक से दुर्गा मंदिर प्रेमनगर होते हुए बाला जी धाम से विकासनगर की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
-विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर आ सकेगा।
विज्ञापन
-देहरादून से विकासनगर हरबर्टपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें...UKPSC: सहायक लेखाकार पदों के आरक्षण रोस्टर में बदलाव, 661 पदों पर निकली थी भर्ती, पढ़ें पूरी जानकारी