IMA DEHRADUN: इस बार UP ने दिए सबसे ज्यादा सैन्य अफसर, जानिए टॉप तीन राज्य
भारतीय सैन्य अकादमी से इस बार उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जांबाज पासआउट होकर सेना में अफसर बने। हालांकि, जनसंख्या घनत्व के हिसाब से देखें तो उत्तराखंड लगातार दस वर्षों से पहले पायदान पर काबिज है। इस साल भी जनसंख्या घनत्व के हिसाब से सबसे ज्यादा अफसर देने वाले राज्यों में उत्तराखंड प्रथम है।
शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी में होने वाली पासिंग आउट परेड से इस बार 423 भारतीय जांबाज पासआउट होकर सेना में अफसर बन गए। इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले रिक्रूट्स को सम्मानित भी किया।
अफसरों की इस फेहरिस्त में पहले नंबर पर उत्तर प्रदेश है। यहां के सर्वाधिक 74 जेंटलमैन कैडेट्स शनिवार को पासआउट हुए। 49 जीसी के साथ हरियाणा दूसरे और 40 जीसी के साथ उत्तराखंड तीसरे स्थान पर है।
देश को अफसर देने वाले टॉप-10 राज्य
प्रदेश का नाम पासआउट होने वाले कैडेट्स
उत्तर प्रदेश 74
हरियाणा 49
उत्तराखंड 40
राजस्थान 30
बिहार 28
महाराष्ट्र 24
दिल्ली 23
हिमाचल प्रदेश 21
केरल 17
पंजाब 17
जम्मू एंड कश्मीर 11
पश्चिमी बंगाल 11
कर्नाटक 11
किस देश के कितने जीसी होंगे पासआउट
मित्र राष्ट्र पासआउट होने वाले जीसी की संख्या
अफगानिस्तान 48
भूटान 1
फिजी 3
किर्गिस्तान 1
लिसोथो 1
पपुआ न्यू गिनी 1
सूडान 1
ताजिकिस्तान 3
तंजानिया 2
टोंगा 1