{"_id":"59d5376e4f1c1bce538b5b96","slug":"ima-celebrates-85th-foundation-day-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMA ने धूमधाम से मनाया 85वां स्थापना दिवस, अब तक 59,932 जाबांज हो चुके पासआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IMA ने धूमधाम से मनाया 85वां स्थापना दिवस, अब तक 59,932 जाबांज हो चुके पासआउट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) ने अपनी स्थापना के 85 वर्ष पूरे कर लिए हैं। बुधवार को अकादमी का 85वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। आइएमए कमांडेंट ले. ज. एसके झा ने बताया कि 85 वर्षों के दौरान अकादमी से 59,932 जेंटलमैन कैडेट पास आउट हो चुके हैं।
विज्ञापन
ले.ज. झा ने कहा कि आइएमए देश की सुरक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले युवा सैन्य अफसर तैयार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि अकादमी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सैन्य और सिविल स्टाफ को अधिक समन्वयक बनाकर काम करना होगा। इस अवसर पर उन्होंने सिविल स्टाफ का सम्मान भी किया।
विज्ञापन
गौरवशाली है इतिहास
भारतीय सैन्य अकादमी का 85वर्षों का गौरवशाली इतिहास है। शुरूआत में केवल 40 जेंटलमैन कैडेट्स के प्रशिक्षण के साथ अकादमी की शुरूआत हुई। आज एक समय में अकादमी में 1800 कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। 85 वर्षों के दौरान भारत और 30 मित्र राष्ट्रों के 59,932 कैडेट्स सैन्य अफसर बनकर पास आउट हो चुके हैं।
विज्ञापन