फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal refill caught 29 cylinder seals in dehradun

देहरादून: अवैध रि-फिलिंग का भंडाफोड़, 29 सिलेंडर सीज

Sat, 09 Dec 2017 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
Illegal refill caught 29 cylinder seals in dehradun

आपूर्ति विभाग की टीम ने कैंट क्षेत्र की अल्कापुरी कालोनी में छापा मारकर अवैध रि-फिलिंग का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से चकराता रोड स्थित दून सर्विस एजेंसी की दो गाड़ियों से 60 सिलेंडर और रि-फिलिंग के उपकरण बरामद किए।

विज्ञापन


जांच के दौरान 29 सिलेंडरों में गैस कम पाई गई। टीम ने इन 29 सिलेंडरों को सीज कर दिया। डीएसओ ने मौके पर रि-फिलिंग करते पाए गए एजेंसी के कर्मचारी सुनील चौहान के खिलाफ कैंट कोतवाली में केस दर्ज कराया है। साथ ही तेल कंपनी को लापरवाही के लिए एजेंसी के खिलाफ भी कार्रवाई करने को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह डीएसओ विपिन कुमार को किसी ने चोरखाला में अवैध रि-फिलिंग की सूचना दी। जिस पर डीएसओ एक टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। टीम को वहां कोई रि-फिलिंग करते नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापस लौटने के दौरान टीम को चकराता रोड स्थित अल्कापुरी कालोनी में पार्क के पास दून सर्विस एजेंसी की दो छोटी गाड़ियां खड़ी मिली। जिनमें सिलेंडर रखे थे। एक गाड़ी के सिलेंडरों से अवैध रि-फिलिंग की जा रही थी। टीम को देखकर एजेंसी के कर्मचारी भागने लगे। टीम सदस्यों ने एजेंसी के कर्मचारी सुनील चौहान को पकड़ लिया। जांच में टीम को दोनों गाड़ियों में 30-30 सिलेंडर मिले। तौल के दौरान 29 सिलेंडरों में कम गैस पाई गई। जबकि दस सिलेंडर ऐसे थे। जिनमें 10 किलो तक गैस कम थी।

इसके अलावा अन्य सिलेंडरों में 2-4 किलो गैस कम थी। टीम ने एजेंसी के अधिकारियों को भी मौके पर बुला लिया। इस दौरान डीएसओ ने एजेंसी अफसरों को लापरवाही के लिए फटकार लगाई। वहीं, एजेंसी के अधिकारियों को कहना था कि गोदाम से तौलकर बकायदा रजिस्टर में एंट्री कर गाड़ी को रवाना किया जाता है। इसीलिए रास्ते में कर्मचारी क्या कर रहे है, इससे उनका कोई लेनादेना नहीं है।


डीएसओ विपिन कुमार ने बताया कि एक गाड़ी के सिलेंडरों से रि-फिलिंग की जा रही थी, इसीलिए उस गाड़ी के 29 सिलेंडरों को गैस कम मिलने की वजह से सीज कर दिया गया। रि-फिलिंग कर रहे आरोपी कर्मचारी सुनील चौहान के खिलाफ गढ़ी कैंट कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। वहीं तेल कंपनी को रिपोर्ट भेजकर लापरवाही बरतने पर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया है। टीम में एआरओ किशोरी लाल शाह, खाद्य इंस्पेक्टर सुनील देवली, विवेक शाह, कमला रावत, अजय रावत, लाल सिंह मेहरा और अजय कुमार शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed