फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   illegal opium farming in uttarakhand.

UP से हेरोइन बन लौटती है उत्तराखंड की अफीम

Tue, 07 Jul 2015 01:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Jul 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
illegal opium farming in uttarakhand.

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अधिकारियों को नशा कारोबार पर सख्ती से शिकंजा कसने के आदेश दिए हैं, लेकिन नशा तस्करों का तंत्र प्रशासन पर भारी पड़ रहा है।

विज्ञापन


तस्कर उत्तराखंड से अफीम ले जाकर यूपी के सरहदी इलाकों में हेरोइन बनवाते हैं और फिर यहीं लाकर बेचते हैं, लेकिन अभी तक उन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कार्रवाई के बाद शासन-प्रशासन को भी इस संबंध में अवगत कराया है। डेढ़ साल पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रामपुर में अफीम से हेरोइन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी थी। ब्यूरो ने रिपोर्ट दी थी कि उत्तराखंड से अफीम ले जाकर यूपी के सरहदी गांवों में हेरोइन बनाई जाती है।
विज्ञापन


एक महीने पहले मसूरी में पकड़े गए चार अफीम तस्करों ने बताया था कि वे अफीम सहारनपुर की मंडी में बेचते हैं। इन तस्करों के पकड़े जाने के चार दिन बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने मसूरी तहसील क्षेत्र के गांवों में छापा मारा था, वहां अफीम की फसल नष्ट मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार मसूरी ने डीएम को जो रिपोर्ट भेजी थी उसमें अफीम के खेतों की वीडियो क्लिप के साथ कुछ राजनीतिक पहुंच वालों के नाम भी थे। राजनीतिक हलकों में प्रभावी लोगों के नाम होने पर रिपोर्ट दबा ली गई थी।

इसी तरह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पिथौरागढ़ में दून के दो छात्रों को पकड़ा था। ये नशीले पदार्थों के तस्करों के गिरोह से जुड़े थे। ब्यूरो इस मामले की छानबीन कर रहा है। इस संबंध में ब्यूरो ने अपने दिल्ली स्थित आफिस भी रिपोर्ट भेजी है। डीएम रविनाथ रमन के मुताबिक उन रूटों की जानकारी है, जहां से नशीले पदार्थ आते हैं, इन पर अंकुश लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed