फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   illegal mining cases

खनन छापामारी के पीछे छिपे 'राज' का पर्दाफाश

Tue, 27 Aug 2013 09:49 AM IST
अमर उजाला, डॉ. योगेश योगी, हरिद्वार
अमर उजाला, डॉ. योगेश योगी, हरिद्वार Updated Tue, 27 Aug 2013 09:49 AM IST
विज्ञापन
illegal mining cases

पिछले एक महीने के दौरान हरिद्वार जिले में अवैध खनन के मामले बेतहाशा बढ़े। जिले में अवैध खनन बढ़ने के साथ ही अधिकारियों की टीम पर हमले की खबर भी आनी शुरू हो गई।

विज्ञापन


एक महीने के अंदर ही चार अलग-अलग अधिकारियों की टीम पर हमले की खबर आई। लेकिन अवैध खनन के खिलाफ छापामारी में जान पर खेलने की खबर मीडिया को देकर ‘महान’ बनने वाले अफसरों की कहानी आखिर उच्चाधिकारियों के सामने क्यों नहीं टिक पाई।
विज्ञापन


पहले दिन जान पर बाजी लगाने की बात कहने वाले अधिकारी अगले दिन मुकर गए।

किसको है फायदा
अगर अधिकारियों पर हमले नहीं हो रहे हैं तो हमले की खबर कौन फैला रहा है और इससे किसको फायदा हो सकता है। इस बिंदु की जड़ तक जांच होनी चाहिए। आखिर प्रशासन में वह कौन-कौन हैं जो मीडिया को मोहरा बनाकर पूरा खेल खेल रहे हैं। मीडिया के सामने बखान पर पहले हीरो बन जाते हैं और अपने अफसरों के सामने फिर दुबक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहानी में क्या है कॉमन
- अधिकारियों की गाड़ी पर ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ाने का प्रयास
- टीम पर हमला, अधिकारी पर आंच नहीं
- हमले में सीधी रिपोर्ट कराने से बचते हैं अधिकारी
- मीडिया के सामने अलग और उच्चाधिकारियों को अलग बयान
- हमले की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को नहीं

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed