{"_id":"571543f94f1c1b1c108b4841","slug":"illegal-mining-and-tree-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री की शह पर खनन और पेड़ कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री की शह पर खनन और पेड़ कटान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 19 Apr 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
खनन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने सैकड़ों बीघा जमीन पर अवैध खनन और पेड़ कटान की शिकायत राज्यपाल से की है। आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार के एक कैबिनेट मंत्री की शह पर यहां खनन के साथ ही सरकारी जमीन पर कब्जा करने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। पूर्व मंत्री की शह की वजह से ही अब भी भूमाफिया पर कार्रवाई के बजाय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। राज्यपाल से मांग की है कि पूरे मामले में एसआईटी जांच कराई जाए।
विज्ञापन
सोमवार को भाजपा नेता प्रकाश सुमन ध्यानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल केके पाल से मिला। राज्यपाल को दिए ज्ञापन में बताया कि नगर निगम वार्ड 42 कारगी रोड के समीप पाम सिटी और नारायण विहार के पीछे करीब 300 बीघा जमीन पर अवैध खनन और पेड़ कटान का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
नाले का पानी रोका
यहां नाले को अवैध तरीके से रोककर पानी की निकासी रोकी जा रही है। हिंदू बच्चों के शवों के कब्रिस्तान पर कब्जा कर दिया गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग, सिंचाई विभाग द्वारा पूर्व में कार्य किया गया था। यह भूमि नगर निगम, श्री गुरुराम राय ट्रस्ट, गौचर, पनघट, कब्रिस्तान के अंतर्गत आती हैं।
विज्ञापन