फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal mining: 70 trolley stones and 10 trolley sand-gravel seized

अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में उपखनिज जब्त

Fri, 16 Sep 2022 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:07 AM IST
सार

उप जिलाधिकारी ने कहा माफिया की किसी भी चाल को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व विभाग की टीम ने छापा मारकर लांघा रोड़ पर छरबा, केदारावाला, रुद्रपुर आदि गांवों में खनन माफिया के माध्यम से सड़कों के किनारे एकत्रित किए गए 70 ट्रॉली पत्थर व 10 ट्रॉली रेत-बजरी को जब्त कर लिया। जब्त किए गए उप खनिज को रुद्रपुर के ग्राम प्रधान देवराज सेमवाल की देखरेख में ग्राम स्थित शिव मंदिर परिसर व वालीवाल ग्राउंड में रखवाया गया है। विकासनगर के उपजिला अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़कों के किनारों पर व निर्माणाधीन भवनों के आसपास माफिया के माध्यम से भारी मात्रा में उप खनिज एकत्रित किए जाने की शिकायतें मिल रही थी।

विज्ञापन
Illegal mining: 70 trolley stones and 10 trolley sand-gravel seized

विस्तार

तहसील प्रशासन व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने लांघा रोड़ पर स्थित कई गांवों में सड़कों के किनारे पर माफिया की भारी मात्रा में एकत्रित की गई रेत-बजरी को जब्त कर लिया। उप जिलाधिकारी ने कहा माफिया की किसी भी चाल को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व विभाग की टीम ने छापा मारकर लांघा रोड़ पर छरबा, केदारावाला, रुद्रपुर आदि गांवों में खनन माफिया के माध्यम से सड़कों के किनारे एकत्रित किए गए 70 ट्रॉली पत्थर व 10 ट्रॉली रेत-बजरी को जब्त कर लिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया। जब्त किए गए उप खनिज को रुद्रपुर के ग्राम प्रधान देवराज सेमवाल की देखरेख में ग्राम स्थित शिव मंदिर परिसर व वालीवाल ग्राउंड में रखवाया गया है।
विज्ञापन

विकासनगर के उपजिला अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़कों के किनारों पर व निर्माणाधीन भवनों के आसपास माफिया के माध्यम से भारी मात्रा में उप खनिज एकत्रित किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। बाड़वाला, नवाबगढ़, जीवनगढ़, डाकपत्थर, भीमावाला, ढकरानी, ढालीपुर में भी खनन चोरी की सूचनाएं मिली हैं। इन तमाम क्षेत्रों में माफिया भैंसा बुग्गी, त्रिपाल से ढकी पिकअप व ट्रैक्टरों से रेत, बजरी व पत्थर आदि यमुना नदी से निकालकर सड़कों के किनारे व खाली पड़े प्लाट में एकत्रित कर रहे हैं जहां से रात के समय उप खनिज को डंपरों में भरकर देहरादून व अन्य स्थानों को भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जब्त की गई खनन सामग्री को नियमानुसार नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed