फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   illegal hoarding for BJP rally.

BJP की चेतना यात्रा, अवैध होर्डिंग से पटा दून

Wed, 13 Jan 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Jan 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
illegal hoarding for BJP rally.

देहरादून में कुछ दिन पहले तक अवैध होर्डिंग पर आक्रामक तेवर दिखाने वाले मेयर विनोद चमोली मंगलवार को अपनी पार्टी के अवैध तरीके से लगाए होर्डिंग्स पर बैक फुट पर आ गए। चेतना यात्रा के लिए शहर भर में अवैध होर्डिंग उनके दावों को मुंह चिढ़ाते नजर आए।

विज्ञापन


मेयर ने कुछ दिन पूर्व अवैध होर्डिंग हटाने के लिए नगर आयुक्त को सख्त निर्देश दिए थे। निगम की टीम ने रायपुर विधायक उमेश शर्मा के बधाई वाले होर्डिंग समेत कई जगह अवैध तरीके से लगे होर्डिंग हटाए। इसके बाद यह आरोप लगे कि विधायक के दबाव में निगम अधिकारी ठीक से अभियान नहीं चला पा रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की चेतना यात्रा के लिए शहर में कई जगह अवैध और बेतरतीब तरीके से तमाम जगह होर्डिंग से पाट दिए गए तो मेयर गोलमोल जवाब देते नजर आए। हालत यह थी कि देहरादून से प्रमुख शहरों और आईएसबीटी आदि की दूरी और संकेत दिखाने वाले बोर्ड भी होर्डिंग से पाट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भी मेयर का दावा है कि होर्डिंग नियमानुसार लगाए गए। वहीं, विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि मेयर बधाइयों के होर्डिंग के बहाने कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं पर निशाना साध रहे हैं, लेकिन खुद की पार्टी पर कोई नियंत्रण नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस विधायकों के अवैध होर्डिंग लगे हैं तो भाजपा के भी कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर नियम हैं तो सब पर लागू की जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed