फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   illegal goods are coming from dehradun railway station

राजधानी में दलाल खा रहे सरकार का ‘माल’

Thu, 17 Oct 2013 01:17 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Oct 2013 01:17 PM IST
विज्ञापन
illegal goods are coming from dehradun railway station

राजधानी में हर रोज सरकार को लाखों का चूना लग रहा है। विभागीय अधिकारियों को इसकी खबर है, लेकिन वह हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

विज्ञापन


देहरादून रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से आने वाली ट्रेन सवारियों के साथ करोड़ों रुपए का अवैध सामान भी लेकर पहुंचती हैं।

लाखों के राजस्व का चूना
हर रोज सरकार को इससे लाखों के राजस्व का चूना लगता है। लेकिन, दलालों के इस खेल पर सेल्स टैक्स के कर्मचारी आंखें मूंदे रहते हैं। दिल्ली से दून आने वाली ट्रेनों में माल बुक करके लीज होल्डर बिना सेल्स टैक्स अदा किए पेपर गुड्स भेज रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, पूरा नेटवर्क दिल्ली से संचालित होता है। इसमें सेल्स टैक्स के कर्मचारियों की मिलीभगत की बात भी कही जाती है। खास बात यह है कि यह जानकारी विभागीय अधिकारियों को भी है, लेकिन वे हाथ बांधे रहते हैं।
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म पर रख दिया जाता है अवैध सामान
सूत्र बताते हैं कि मसूरी एक्सप्रेस और शताब्दी में आने वाला अवैध सामान प्लेटफॉर्म पर रख दिया जाता है। यहां से दलाल धीरे-धीरे माल स्टेशन के बाहर पहुंचाते हैं। व्यापारी एक माह तक की एडवांस बुकिंग करते हैं। हर रोज दून में इस तरह का दो करोड़ का माल आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सेल्स टैक्स की चौकी है। ट्रेन से अवैध सामान आता है तो इसे चेक करने की जिम्मेदारी चौकी पर तैनात कर्मचारियों की ही बनती है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed