फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal construction on 41 bigha land demolished

Dehradun News: 41 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त

Wed, 12 Feb 2025 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction on 41 bigha land demolished
एमडीडीए की टीम ने मेदनीपुर बदरीपुर और अटक फार्म में 41 बीघा भूमि पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। दोबारा निर्माण शुरू करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम विनोद कुमार को शिमला बाईपास स्थित मेदनीपुर बदरीपुर और अटक फार्म में बिना नक्शा पास करवाए अवैध निर्माण की सूचना मिली थी। एसडीएम ने कार्रवाई के लिए एमडीडीए को पत्र लिखा। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने निर्देश पर सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज टीम के साथ मेदनीपुर बदरीपुर पहुंचे। यहां 10 बीघा भूमि पर स्वराज, हुकुम चंद और भीम सिंह की ओर से अवैध निर्माण किया जा रहा था। टीम ने जेसीबी से प्लॉटिंग में बनाई गई इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क और प्लॉट की सीमाबंदी को तोड़ दिया। उसके बाद टीम ने सुनील तोमर की ओर से 25 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद टीम अटक फार्म स्थिम महादेवपुरम पहुंची। यहां भगवान सिंह की ओर से छह बीघा भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। टीम ने जेसीबी से निर्माण ध्वस्त कर दिया। टीम में जेई मनवीर पंवार, जेई पीएमयू संजय जगूड़ी, सुपरवाइजर प्यारे लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed