Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal construction on 108 bighas of land demolished, two shops sealed

Dehradun News: 108 बीघा भूमि पर हुए अवैध निर्माण को किया ध्वस्त, दो दुकानें सील

Fri, 21 Nov 2025 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction on 108 bighas of land demolished, two shops sealed
विकासनगर में कैनाल रोड के पास अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी। स्रोत : विभाग
- सेलाकुई और विकासनगर क्षेत्र में एमडीडीए ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ पछवादून में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सेलाकुई और विकासनगर में 108 बीघा भूमि पर हुए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। टीम ने सेलाकुई में दो दुकानों को सील किया है। दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने या सील खोलने पर कॉलोनाइजर और निर्माणकर्ता को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को पछवादून क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण की शिकायत मिली थी। उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय हरबर्टपुर को अवैध प्लॉटिंग और निर्माण को चिह्नित कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। शुक्रवार को सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज के नेतृत्व में टीम विकासनगर के कैनाल रोड पर पहुंची। टीम ने यहां टाइम्स वर्ल्ड स्कूल के पास गुरमीत सिंह, डॉ. अमित राणा और अन्य भू स्वामियों की ओर से आठ बीघा भूमि पर किए जा रहे निर्माण को जेसीबी से तोड़ दिया।
विज्ञापन

उसके बाद टीम ने सेलाकुई के डांडापुर-हसनपुर का रुख किया। यहां 100 बीघा भूमि पर तनुज और अन्य की ओर से प्लॉटिंग की जा रही थी। टीम ने भूमि पर हुए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। टीम ने सेलाकुई में चकराता रोड पर एपी टावर में अनुज पाल की ओर से बनाई गई दो दुकानों को सील करने के साथ रेस्टोरेंट को बंद करवा दिया। टीम में जेई अमन पाल, ललित नेगी, सुपरवाइजर प्यारेलाल जोशी शामिल रहे। एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed