फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal construction demolished in 15 bigha plotting in Badowala

Dehradun News: बडोवाला में 15 बीघा प्लॉटिंग में अवैध निर्माण ध्वस्त

Wed, 15 Jan 2025 08:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction demolished in 15 bigha plotting in Badowala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


विकासनगर। मसूरी देहरादून विकासनगर प्राधिकरण ने शिमला बाइपास पर बडोवाला में 15 बीघा जमीन में हुए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। टीम ने कॉलोनाइजर को दोबारा निर्माण कार्य करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार एमडीडीए को बडोवाला के शिवराज नगर में पंकज नाम के व्यक्ति की ओर से 15 बीघा भूूमि पर प्लॉटिंग के लिए अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। टीम ने निर्माण कार्य को रोकने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन, नोटिस के बाद भी निर्माण कार्य जारी रहा। बुधवार को सहायक अभियंता विजय सिंह रावत के नेतृत्व में एमडीडीए की टीम ने भूमि पर भूखंडों के चारों ओर हुई चहारदीवारी को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान जेई पीएमयू युगांक रावत, सुपरवाइजर राकेश कुमार और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed