फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal buttress built on municipal land demolished

देहरादून : नगर निगम की जमीन पर बना अवैध पुस्ता किया ध्वस्त

Sat, 03 Jul 2021 02:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 03 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Illegal buttress built on municipal land demolished
देहरादून नगर निगम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

एक बिल्डर ने नगर निगम की जमीन पर अवैध पुस्ते लगाकर कब्जा कर लिया। मामले की जानकारी पार्षदों को मिली तो उन्होंने निगम से शिकायत की। इस पर शुक्रवार को निगम और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुस्ते को ध्वस्त कर दिया। साथ ही बिल्डर को दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


दून विहार वार्ड में सैन्य फॉर्म के पास बगीचे से लगी जमीन पर बिल्डर ने अवैध पुस्ते का निर्माण कर लिया। इसके साथ जमीन को पाटकर कब्जा कर लिया। पार्षदों ने इसको लेकर नाराजगी जताई और निगम में शिकायत की। इस पर कुछ दिन पूर्व निगम की टीम ने मौके पर जाकर पैमाइश की और अवैध पुस्ते व कब्जे की पुष्टि की।
विज्ञापन


शुक्रवार को एक बार फिर निगम और राजस्व विभाग के लेखपालों ने संयुक्त रूप से सीमांकन कर निगम की भूमि का आंकलन किया। इसमें पुष्टि हुई कि बिल्डर ने निगम की जमीन पर पुस्ता लगाया है। इस पर टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान बिल्डर ने निगम की कार्रवाई का विरोध भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी आरोपी बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। तब वहां से जेसीबी भी जब्त की गई। उन्होंने बताया कि पार्षद भूपेंद्र कठैत, नंदिनी शर्मा, सत्येंद्र नाथ, चुन्नीलाल, योगेश घाघट, कमल थापा, संजय नौटियाल की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।


कौलागढ़ में दो हजार वर्ग मीटर जमीन सुरक्षित
निगम की टीम ने कौलागढ़ क्षेत्र में भी निरीक्षण किया। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि कौलागढ़ क्षेत्र में यह जमीन ढांग के रूप में दर्ज है। शुक्रवार को निगम की टीम ने मौके पर जाकर भूमि की पैमाइश की। उन्होंने बताया कि निगम की दो हजार वर्ग मीटर क्षेत्र की जमीन सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed