फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IITR 00693 IIT Roorkee discovers unique antibacterial molecule

संजीवनी बनेगा IITR 00693:  IIT रुड़की ने खोजा अनोखा एंटीबैक्टीरियल मॉलिक्यूल, दवा के प्रतिरोध को करेगा खत्म

Sat, 11 Mar 2023 10:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 11 Mar 2023 10:32 PM IST
सार

आईआईटी रुड़की के इस शोध का निष्कर्ष प्रतिष्ठित अमेरिकन केमिकल सोसाइटी जर्नल एसीएस इन्फेक्शियश डिजीजेज में प्रकाशित हुआ है। शोध करने वाली टीम में ऋषिकेश एम्स के आशीष कोठारी और बलराम उमर के अलावा अन्य लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
IITR 00693 IIT Roorkee discovers unique antibacterial molecule
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शरीर के नाजुक अंगों और त्वचा में होने वाले घातक संक्रमण के इलाज के दौरान दवा के प्रतिरोध को जल्द ही खत्म किया जा सकेगा। आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने ऐसा एंटीबैक्टीरियल मॉलिक्यूल खोज निकाला है जो दवाओं के साथ इस्तेमाल किए जाने पर न केवल स्टैफिलोकोकस ऑरियस और स्यूडोमोनास एरुगिनोसा बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण को रोकेगा, बल्कि दवाओं के प्रतिरोध को भी खत्म करेगा। संस्थान ने इस मॉलिक्यूल को आईआईटीआर 00693 नाम दिया है।

विज्ञापन

आईआईटी रुड़की के इस शोध का निष्कर्ष प्रतिष्ठित अमेरिकन केमिकल सोसाइटी जर्नल एसीएस इन्फेक्शियश डिजीजेज में प्रकाशित हुआ है। शोध करने वाली टीम में ऋषिकेश एम्स के आशीष कोठारी और बलराम उमर के अलावा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, चंडीगढ़ की वर्षा गुप्ता भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की के महक सैनी और अमित गौरव भी टीम का हिस्सा हैं। शोध टीम का नेतृत्व करने वाली आईआईटी रुड़की के बायो साइंसेस और बायो इंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर रंजना पठानिया ने बताया कि हम अब अणु को एक व्यवहार चिकित्सीय एजेंट के रूप में विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं। आईआईटी के निदेशक प्रो. केके पंत ने बताया कि जल्द ही इसका क्लीनिकल ट्रायल शुरू किया जा सकता है। 

विज्ञापन

ग्राम-पॉजिटिव और निगेटिव बैक्टीरिया पर भी होगा प्रभावी असर
आईआईटी के इस नए मॉलिक्यूल का ग्राम-पॉजिटिव और निगेटिव बैक्टीरिया पर भी प्रभावी असर होगा। फेफड़ों, आंतों, जोड़ों और त्वचा के संक्रमण के अलावा जलने की अवस्था में फैलने वाले संक्रमण में भी यह मॉलिक्यूल अन्य एंटीबैक्टीरियल दवाओं के साथ दिए जाने पर बेहतर परिणाम देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed