{"_id":"59f6e4444f1c1b74698b875b","slug":"iit-thomso-2017-closing-with-farhan-akhtar-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT थोम्सो 2017 में हजारों छात्रों को चढ़ा फरहान का 'फीवर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT थोम्सो 2017 में हजारों छात्रों को चढ़ा फरहान का 'फीवर'
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 30 Oct 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
farhan akhtar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी थोम्सो 2017 में बॉलीवुड गायक फरहान अख्तर की धमाकेदार शाम के साथ तीन दिनी युवा महोत्सव का समापन हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान जैसे ही फरहान स्टेज पर पहुंचे तो पूरा माहौल तालियों की गड़गड़हाट से गूंज उठा। फरहान की गीतों की प्रस्तुति के दौरान मैदान में छात्र-छात्राएं खुशी से सरोबार नजर आए।
रविवार को संस्थान के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित म्यूजिक शो में बालीवुड गायक फरहान अख्तर के गीतों का जादू छात्रों के सिर चढ़कर बोला। खचाखच भरे मैदान में प्रवेश के लिए मारामारी मची रही। इस दौरान फरहान ने कई फिल्मी गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
मैदान में वीआईपी गेट से लेकर पीछे तक छात्र नाचते-गाते और झूमते दिखाई दिए। गीतों का यह सिलासिला देर रात करीब 11 बजे तक चलता रहा। कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी छात्रों में संगीत की मस्ती का खुमार दिखाई दिया।
विज्ञापन
इस दौरान फरहान ने जैसे ही हवन कुंड मस्तों का झुंड... हवन करेंगे, हवन करेंगे गीत गाया तो पूरे मैदान में मौजूद छात्र-छात्राएं झूम उठे। इसके अलावा भी फरहान ने कई सुपर हिट गीतों को प्रस्तुत कर समां बांधा। इस दौरान आईआईटी प्रोफेसर, प्रशासनिक अधिकारी एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।