आईआईटी रुड़की के छात्र ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखा किसी की कोई गलती नहीं
- हालत बिगड़ने पर एमटेक के छात्र को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी के एक छात्र ने सुुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ खा लिया। साथी छात्रों की सूचना पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने कमरे में बेसुध पड़े छात्र को प्राथमिक उपचार दिलाया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दी।
पुलिस के अनुसार, कर्नाटक के मैसूर निवासी रुड़की आईआईटी में एमटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह यहां हॉस्टल में रह रहा है। शनिवार सुबह करीब सात बजे अन्य छात्रों ने कमरे की खिड़की से देखा तो वह बेसुध हालत में पड़ा था। छात्रों ने इसकी सूचना आईआईटी के सुरक्षाकर्मियों को दी। सुरक्षाकर्मियों ने मामले की सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों के साथ किसी तरह कमरे का ताला तोड़ा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला।
छात्र के परिजनों को घटना से अवगत कराया
सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि छात्र के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। उन्होंने बताया कि कमरे से कुछ दवाइयां भी मिली हैं। छात्र के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया गया है।
पांच दिन पूर्व आया था परिवार
पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि छात्र के परिजन पांच दिन पूर्व उससे मिलने रुड़की आए थे। परिवार के आने पर वह बहुत खुश था। वह परिवार के लोगों के साथ शहर और आईआईटी परिसर में घूमता भी दिखाई दिया था। एक-दो दिन बाद परिजन लौट गए, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की, इसकी अभी तक कोई वजह पता नहीं चल पाई है। परिजनों के रुड़की आने पर ही सही जानकारी पुलिस को पता लग पाएगी।