{"_id":"5aa9ea114f1c1b68248b53a2","slug":"iit-roorkee-student-commit-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IIT रुड़की के छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या, कमरे का नजारा देख दोस्तों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT रुड़की के छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या, कमरे का नजारा देख दोस्तों के उड़े होश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र गुजरात के सूरत का जिले का रहने वाला था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
संस्थान के बीटेक बायोटेक इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र अभिजीत वनसिया पुत्र महिपत सिंह वनसिया निवासी 33, गोविंदनगर सूरत गुजरात ने गोविंद भवन हॉस्टल के अपने कमरे में रस्सी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटना का पता उस समय लगा जब अभिजीत के साथी उसके क्लास और मेस में खाना खाने के लिए नहीं पहुंचने पर उसके कमरे पता लगाने गए। इस दौरान अभिजीत के साथी निर्मल, सुबोध और दीपक ने उसे ढूंढना शुरू किया। कुछ साथियों ने बताया कि अभिजीत का कमरा बंद है।
विज्ञापन
शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
suicide
काफी खटखटाने के बाद भी कमरा नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजे के ऊपर बने एक दरार में से झांककर देखा। अंदर का दृश्य देखते ही उनके होश उड़ गए।
अभिजीत के फांसी लगाने की सूचना छात्रों ने संस्थान प्रशासन को दी। आनन फानन में डीन स्टूडेंट प्रो. आनंद जोशी समेत सभी अधिकारी हॉस्टल की ओर दौड़े। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिजीत के साथियों से उसके बारे में जानकारी ली।
इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मृतक छात्र के परिजनों को सूचना दी गई । उनके बृहस्पतिवार शाम तक पहुंचने की संभावना है। संस्थान के डीन स्टूडेंट प्रो. आनंद जोशी ने कहा कि संस्थान के लिए यह बेहद दुखद घटना है। छात्र के परिजनों को सूचना दी गई है।