फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : iit roorkee alumni gave 20 crore grant

देहरादून : आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र ने संस्थान को दिया 20 करोड़ का अनुदान

Fri, 25 Jun 2021 11:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 25 Jun 2021 11:47 AM IST
सार

स्कान चिकित्सा अनुसंधान का सार्वजनिक चैरिटेबल ट्रस्ट है। इसका गठन पांच अप्रैल, 2021 को किया गया। अशोक सूटा स्कान के अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news : iit roorkee alumni gave 20 crore grant
आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र अशोक सूटा - फोटो : social media

विस्तार

आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र अशोक सूटा के स्कान नामक मेडिकल रिसर्च ट्रस्ट ने संस्थान को 20 करोड़ रुपये का अनुदान देने की घोषणा की है। एक चेयर प्रोफेसरशिप, तीन फैकल्टी फेलोशिप, एक लैब का निर्माण और संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं के लिए इस अनुदान का उपयोग किया जाएगा।

विज्ञापन


अपनी मातृ संस्था के लिए कुछ करने का अवसर मिला
स्कान चिकित्सा अनुसंधान का सार्वजनिक चैरिटेबल ट्रस्ट है। इसका गठन पांच अप्रैल, 2021 को किया गया। अशोक सूटा स्कान के अध्यक्ष हैं। उन्होंने अनुदान की घोषणा करते हुए कहा है कि अपनी मातृ संस्था के लिए कुछ करने का अवसर मिला है। भारत में आज भी चिकित्सा अनुसंधान के लिए निजी वित्त का प्रवाह नगण्य है और इस क्षेत्र में आईआईटी रुड़की के उत्कृष्ट कार्य से मुझे बहुत प्रसन्नता है।
विज्ञापन


आईआईटी रुड़की में हो रहे अनुसंधान में तेजी आएगी
उन्होंने कहा कि उन्हें अनुदान देने और आईआईटी रुड़की की जरूरतें पूरी करने का यह बड़ा अवसर मिला है। बोर्ड ऑफ गवर्नर आईआईटी रुड़की के अध्यक्ष बीवीआर मोहन रेड्डी ने कहा कि इस सहयोग से आईआईटी रुड़की में हो रहे जैविक विज्ञान और जैविक इंजीनियरिंग के अनुसंधान में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक सूटा वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए आदर्श
उन्होेंने कहा कि संस्थान के पूर्व छात्र के रूप में अशोक सूटा अनुकरणीय हैं और वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए आदर्श हैं। संस्थान निदेशक प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने कहा है कि एक लंबे अंतराल के बाद किसी भी आईआईटी के भारत में स्थित पूर्व छात्र ने इतनी उदारता से अपने संस्थान को दान दिया है। इससे आईआईटी रुड़की के अपने पूर्व छात्रों से रिश्तों में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed