फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IGNOU starts new study centre at Balawala

Dehradun News: बालावाला में इग्नू का नया अध्ययन केंद्र शुरू

Thu, 22 Jan 2026 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
IGNOU starts new study centre at Balawala
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने बालावाला में स्थित सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय में अपना नया अध्ययन केंद्र खोला है। इस अध्ययन केंद्र में शुरू में आठ प्रमुख शैक्षणिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन




इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि अध्ययन केंद्र में व्यवसायिक प्रबंधन में स्नातक, खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता प्रबंधन में विज्ञान स्नातक, खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता प्रबंधन में स्नातकोत्तर, खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, कृषि व्यवसाय प्रबंधन में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बागवानी में डिप्लोमा, मधुमक्खी पालन में प्रमाणपत्र और जैविक खेती में प्रमाणपत्र कार्यक्रम उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


डॉ. डिमरी ने बताया कि भविष्य में छात्रों की सुविधा के लिए अन्य कार्यक्रमों को भी सक्रिय करने का प्रयास किया जाएगा। एडमिशन लेने के लिए इच्छुक लर्नर्स को 31 जनवरी तक इग्नू समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है। योग्य छात्र प्रवेश की पुष्टि के बाद राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से भारत सरकार की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए अपार आईडी अनिवार्य है। इसके अलावा जनवरी में दोबारा पंजीकरण के पात्र छात्र भी 31 जनवरी तक इग्नू समर्थ स्टूडेंट पोर्टल पर जाकर दोबारा पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed