{"_id":"6c5ce2d14d2788cc16963954f008b90f","slug":"ig-goswami-will-be-awarded-by-president-with-five-others-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"IG गोस्वामी समेत छह को मिलेगा राष्ट्रपति पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IG गोस्वामी समेत छह को मिलेगा राष्ट्रपति पदक
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 26 Jan 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर आईजी जीएन गोस्वामी समेत छह कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची में बताया गया कि आईजी गोस्वामी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है।
विज्ञापन
ये भी होंगे सम्मानित
इनके अलावा सराहनीय सेवा के लिए अपर राज्य रेडियो अधिकारी कुमाऊं परिक्षेत्र गिरजा शंकर पांडेय, अभिसूचना मुख्यालय में निरीक्षक हीरामणि ध्यानी, 31वीं वाहिनी पीएसी में निरीक्षक उपेंद्र दत्त, नैनीताल में तैनात उपनिरीक्षक चंद्रदत्त जोशी और आईआरबी प्रथम रामनगर में उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी हरराज सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन