उत्तराखंड: भारतीय वन सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेंगे साकेत बडोला, कई महीने विचार करने के बाद लिया फैसला
भारतीय वन सेवा के अधिकारी साकेत बडोला ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का फैसला किया है।साकेत बड़ोला भारतीय वन सेवा के अधिकारी हैं। और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक रह चुके हैं।
विस्तार
भारतीय वन सेवा के अधिकारी साकेत बडोला ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह कई महीनों से इस फैसले पर गंभीरता से विचार कर रहे थे। आखिरकार उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का निर्णय लिया।
सोशल मीडिया पर जारी अपनी पोस्ट में उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी जिले से अपने सफर का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि मां विंध्यवासिनी और बाबा नीलकंठ की भूमि से आने वाले एक साधारण परिवार के व्यक्ति के लिए अखिल भारतीय सेवा में शामिल होना किसी सपने के सच होने जैसा था।
ये भी पढ़ें..अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर की मीडिया के सामने नार्को टेस्ट कराने की मांग, बोलीं-कई राजों से उठेगा पर्दा
बडोला ने अपने सेवाकाल को संतोषजनक बताते हुए कहा कि उन्हें जनता की सेवा करने, प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण में योगदान देने और जमीनी स्तर की चुनौतियों को समझने के अवसर मिले। इसके लिए उन्होंने आभार जताया। उन्होंने कहा कि अपने पूरे सेवाकाल में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया। आगे भी वह अपनी क्षमता के अनुसार राष्ट्र निर्माण में योगदान देते रहना चाहते हैं।