फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   If you want to understand the relationship between doctor

Dehradun News: अज्ञात किशोर के उपचार के लिए डॉक्टर बने तीमारदार

Thu, 24 Oct 2024 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
If you want to understand the relationship between doctor
I-कोरोनेशन अस्पताल से एंबुलेंस के माध्यम से एक किशोर को छोड़ गया था एंबुलेंस का स्टाफ
विज्ञापन

I

I
I

I-हाथ और पैरों में थे घाव, डॉक्टर-स्टाफ ने मिलकर किशोर को खुद नहलाया-धुलाया, अब काफी सुधारI

डॉक्टर और मरीज के बीच का रिश्ता को यदि समझना हो तो दून अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती 15 वर्षीय अज्ञात किशोर मोगली को देख लीजिए। 20 दिन पूर्व इस किशोर को कोरोनेशन अस्पताल से लेकर इमरजेंसी में लाकर छोड़ दिया गया। हाथ-पैरों में गंभीर जख्म होने की वजह से डॉक्टरों ने दून अस्पताल के बर्न वार्ड में उसको भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।

डॉक्टर-मरीज के इस रिश्ते ने आज दोस्ती का रूप ले लिया। डॉक्टर मोगली का वीआईपी मरीज की तरह ख्याल रख रहे हैं। डॉक्टरों की इस सेवा का नतीजा यह है कि आज यह किशोर 80 प्रतिशत स्वस्थ हो चुका है।
विज्ञापन




दरअसल, 27 सितंबर को दून अस्पताल की इमरजेंसी में कोरोनेशन से एक एंबुलेंस पहुंची थी, इसमें वहां से इस किशोर को गंभीर हालत से रेफर किया गया था। एंबुलेंस का स्टाफ इसे छोड़कर चला गया था। इसके साथ न कोई तीमारदार था और न इस किशोर का नाम-पता किसी को पता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डॉक्टरों ने इसके उपचार की जिम्मेदारी ली। बर्न वार्ड में इसे भेजा गया, गंभीर हालत के चलते उसे वहां भर्ती कर लिया गया। प्लास्टिक सर्जन डॉ. शिवम डांग की टीम ने इसका उपचार किया। इसके साथ तीमारदार नहीं थे तो पूरी टीम इसके लिए तीमारदार बन गई।



किशोर को नहलाने, उसके कपड़े बदलने, शौच कराने सहित सारे काम बर्न वार्ड की टीम ने खुशी-खुशी किए। किशोर का नाम पता नहीं होने पर डॉक्टरों ने इसका नामकरण किया और मोगली नाम दिया।

Iस्वस्थ होने के बाद रहने का इंतजाम करेंगे डॉक्टरI



मोगली की हालत में सुधार हो चुका है, जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद डॉक्टर उसके रहने का इंतजाम भी करेंगे। बर्न वार्ड के एचओडी और वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ. शिवम डांग का कहना है कि किसी एनजीओ से संपर्क करके इस किशोर को वहा भेजा जाएगा, ताकि इसका आगे का जीवन-यापन अच्छा हो सके।


27 सितंबर को कोरोनेशन से एक अज्ञात किशोर को एंबुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल लाया गया था, इसका कोई तीमारदार नहीं है। हालत गंभीर होने की वजह से इसे भर्ती किया गया था। बर्न वार्ड की टीम ने मिलकर इस किशोर की सेवा करते हुए उपचार किया। अब यह स्वस्थ होने की तरफ है। जल्द ही किसी एनजीओ से संपर्क करके इसे उनको सौंप दिया जाएगा। -डॉ. शिवम डैंग, एचओडी बर्न डिपार्टमेंट दून अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed