{"_id":"63c2fc368a18d70f4e03dc0b","slug":"if-you-act-arbitrarily-on-the-road-yamraj-will-lead-you-dehradun-news-c-5-1-drn1030-51407-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सड़क पर करोगे मनमानी तो यमराज करेंगे अगुवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सड़क पर करोगे मनमानी तो यमराज करेंगे अगुवानी
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा के तहत यमराज के वेश में व्यक्ति ने लोगों को पढ़ाया यातायात का पाठ
यातायात पुलिस की ओर से मनाए जा रहे 33वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को घंटाघर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यमराम की वेशभूषा में खड़े व्यक्ति ने लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।
निरीक्षक यातायात प्रदीप कुमार व नरेश भोर्याल प्रभारी निरीक्षक सीपीयू ने टीम के साथ घंटाघर, दिलाराम चौक, सर्वे चौक पर सीट बेल्ट, हेलमेट न पहनने वाले वाहन चालकों को जागरूक किया। यमराज के वेश में व्यक्ति ने नियम तोड़ने वालों को फूलमाला पहनाने के बाद यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। इसके अलावा थाना रायवाला में थानाध्यक्ष व उपनिरीक्षक मदन सिंह, सीपीयू देहरादून की ओर से यातायात चौपाल का आयोजन किया गया।
दिलाराम चौक पर हंगामा
दिलाराम चौक पर शनिवार को ट्रिपल राईडिंग कर रहे एक युवक को रोकने के बाद जमकर हंगामा हुआ। युवक ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। उसका कहना था कि पुलिस ने चालान काटने की बजाय उसके साथ मारपीट की। आक्रोशित युवक ने चौक पर स्थित पुलिस पिकेट के दरवाजे का शीशा भी तोड़ दिया।