फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   If the road is built then the journey will be 50 km less

Dehradun News: मार्ग बने तो सफर होगा 50 किमी कम

Tue, 25 Feb 2025 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
If the road is built then the journey will be 50 km less
क्षेत्र के चकराता-मुंडली-डांगूठा-पटीयूड मोटरमार्ग के निर्माण की कवायद ठंडे बस्ते में है। मार्ग के निर्माण में बाधा बने वन क्षेत्र के चलते इसके प्रस्तावों पर अमल नहीं हो रहा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता रामशरण नौटियाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मार्ग के निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। कहा कि मार्ग बन जाने से लोगों को 50 किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर काटने से निजात मिलेगी। त्यूणी तहसील के सीमांत खत सिलगांव के ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण चकराता-मुंडली-डांगूठा-पटीयूड मोटरमार्ग का निर्माण बरसों से अधर में लटका हुआ है। सिलगांव खत से संबंधित ग्रामीणों को चकराता स्थित ब्लाॅक मुख्यालय आने के लिए पहले त्यूणी जाना पड़ता है। इसके चलते उनका चकराता तक का यह सफर लगभग 90 किलोमीटर हो जाता है। क्षेत्र के निवासियों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए दो दिन का समय लगाना पड़ता है। चकराता से प्रस्तावित मार्ग की दूरी मात्र 40 किलोमीटर है। यदि मार्ग का निर्माण होता है तो ग्रामीणों को 50 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटने से निजात मिल सकती है। इसके अलावा सड़क के बनने से क्षेत्र के किसानों को अपनी फसलों को समय से मंडियों तक पंहुचाने में मदद मिलेगी। जबकि क्षेत्र के मुंड़ली, कांवतालानी, खड़ंबा, कथियान आदि पर्यटक स्थल विकसित होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed