{"_id":"62ffe64959e64b1c15109370","slug":"if-the-proposal-comes-the-statue-of-pt-shivram-will-be-installed-in-the-area-dhami-vikas-nagar-news-drn420354149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनसार के प्रथम कवि पंडित शिवराम को पुण्य तिथि पर किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनसार के प्रथम कवि पंडित शिवराम को पुण्य तिथि पर किया नमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आईआरडीटी सभागार सर्वे चौक देहरादून में जौनसार बावर के प्रथम कवि पंडित शिवराम द्वारा रचित काव्य संग्रह रमणी जौनसार एवं पंडित शिवराम शर्मा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर केंद्रित ग्रंथ जौनसार बावर के जननायक पंडित शिवराम पुस्तक का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चकराता क्षेत्र में पंडित शिवराम शर्मा की मूर्ति लगाए जाने के लिए प्रस्ताव आएगा तो उस क्षेत्र में उनकी मूर्ति स्थापित की जाएगी। उनके द्वारा लिखी गई कविताओं का संग्रह कर संजोया जाएगा। पंडित शिवराम की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि पंडित शिवराम की कविता संकलनों से नई पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास के बारे में पता चलेगा। पंडित शिवराम ने हिंदी को अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया।
उन्होंने अपना जीवन सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित किया एवं कविताओं के माध्यम से समाज में अलख जगाने का कार्य किया। उनके संघर्ष एवं कार्यों को आने वाली पीढ़ियों को अपनी स्मृति में लाना जरूरी है। पंडित शिवराम अणु गांव के निवासी थे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष और पंडित शिवराम के पुत्र मूरत राम शर्मा, रामशरण नौटियाल, प्रेमचंद शर्मा, राजाराम शर्मा आदि मौजूद रहे।