फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   If cancer is detected early, it is easy to defeat it.

कैंसर की समय पर पहचान हो जाए तो उसे हराना आसान : डॉ. गीता

Wed, 04 Feb 2026 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
If cancer is detected early, it is easy to defeat it.
- दून अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। दून अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को कैंसर के बारे में जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने कैंसर दिवस की थीम यूनाइटेड बाय यूनिक का मतलब भी समझाया। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान हो जाए तो उसे हराना आसान हो जाता है। लोगों, समुदायों, स्वास्थ्यकर्मियों और सरकारों को एक साझा मंच पर लाकर कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, रोकथाम करने, समय पर पहचान को प्रोत्साहित करने और सभी के लिए समान एवं सुलभ उपचार सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। कैंसर दिवस की थीम इस बात को स्वीकार करती है कि हर व्यक्ति की कैंसर यात्रा अलग होती है, फिर भी पूरी दुनिया कैंसर के बोझ को कम करने के एक साझा उद्देश्य से जुड़ी हुई है। वर्ष 2026 में विशेष रूप से व्यक्ति-केंद्रित कैंसर देखभाल पर जोर दिया गया है। दून अस्पताल के कैंसर विभागाध्यक्ष डॉ. दौलत सिंह ने कहा कि विश्व स्तर पर कैंसर प्रतिवर्ष लगभग एक करोड़ लोगों की मौत का कारण बनता है। जागरूकता से बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस दौरान डॉ. शशांक जोशी, डॉ. विजय चौहान, डॉ. दीपक, कृतिका मेहरा, विनोद सुंदरियाल और विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed