फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Identification parade of the five accused of gang rape

आईएसबीटी सामूहिक दुष्कर्म : पांचों आरोपियों की जेल में कराई गई शिनाख्त परेड

Wed, 04 Sep 2024 04:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Identification parade of the five accused of gang rape
Iकोर्ट के आदेश पर पीड़िता को लेकर जेल पहुंची थी पुलिसI
विज्ञापन




आईएसबीटी पर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के पांचों आरोपियों की सुद्धोवाला जेल में शिनाख्त परेड कराई गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस पीड़िता को लेकर जेल पहुंची थी। अब जल्द ही पुलिस आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी।

गौरतलब है कि गत 12 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन की अनुबंधित बस का चालक धर्मेंद्र एक किशोरी को दिल्ली से देहरादून आईएसबीटी लेकर आया था। यहां उसने परिसर में बस खड़ी की और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। धर्मेंद्र ने अपने चार और साथियों को वहां बुलाया। उन्होंने भी बारी-बारी से किशोरी से दुष्कर्म किया। बाल कल्याण समिति की शिकायत पर पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके से बहुत से साक्ष्य एकत्र किए। आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन


इस दौरान उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कंबल भी बरामद कर लिया। पिछले दिनों आरोपियों के रक्त के नमूने भी डीएनए मिलान के लिए एकत्र किए गए। इस बीच पुलिस की ओर से शिनाख्त परेड के लिए भी कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया गया था। न्यायालय के आदेश पर सोमवार को आरोपियों की जेल में शिनाख्त परेड कराई गई। वहीं, पीड़िता को वापस नारी निकेतन भेज दिया गया है। इससे पहले तब पीड़िता का अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed