आईपीएस-आईएएस माता-पिता के बेटों ने 10वीं-12वीं में चमकाया नाम, दोनों ने हासिल किए 98% अंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पुलिस के आईजी पीएसी एपी अंशुमन और शासन में सचिव भूपेंद्र कौर औलख के दो बच्चों ने आईसीएसई-आईएससी 10वीं और 12वीं के परिणाम में नाम चमकाया है। खास बात यह है कि दोनों बच्चों ने 98-98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बड़ा बेटा अजयवीर ब्राइटलैंड स्कूल में 12वीं का छात्र था।
इसने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर परीक्षा पास की है। जबकि इससे पहले 10वीं में उन्होंने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। छोटा बेटा करनवीर भी ब्राइटलैंड में 10वीं का छात्र था। उसने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। दोनों बच्चों का कहना है घर का माहौल परीक्षा की तैयारी में बेहद सहायक बना। बच्चों के माता-पिता ने भी इस कामयाबी पर खुशी जताई है।
होनहारों की चाहत, देश की सेवा
आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं में टॉप करने वाले हों या 95 से ऊपर अंक हासिल करने वाले होनहार, उनके बीच अब डॉक्टर और इंजीनियर बनने का उत्साह कम हो गया है। होनहार अब सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
12वीं में 99 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले अभिज्ञान का कहना है कि वह विदेश से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा देना चाहते हैं। वहीं, 12वीं में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली ब्राइटलैंड सकूल की सान्वी गुप्ता का कहना है कि वह इकोनोमिक्स ऑनर्स करने के बाद इसी दिशा में अपना कॅरियर बनान चाहती हैं। 10वीं में 98 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले पायस अरोड़ा भी 12वीं के बाद एस्ट्रोनोमी के क्षेत्र में शोध करना चाहते हैं।
12वीं में 97.50 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली सान्या कपूर गणित में ऑनर्स करना चाहती हैं। इसी प्रकार, 12वीं में 97.75 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली श्रेया मनुजा मैथ्स ऑनर्स करना चाहती हैं। चुंनिदा छात्र-छात्राएं ही ऐसे मिले, जो कि डॉक्टर या इंजीनियरिंग जैसे परंपरागत कोर्स करना चाहते हैं।