फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ICAI released result, Doon Manveet ranked 36th in CA Intermediate Result

आईसीएआई ने जारी किया परिणाम, सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट में दून की मनवीत की 36वीं रैंक

Sun, 25 Aug 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 25 Aug 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
ICAI released result, Doon Manveet ranked 36th in CA Intermediate Result
प्रतीकात्मक

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट में दून की मनवीत कौर ओबेरॉय ने देशभर में 36वीं रैंक हासिल की है। मनवीत ने पहले ही प्रयास में सीए इंटरमीडिएट के दोनों ग्रुपों में कामयाबी हासिल की है। 

विज्ञापन


आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट में दून के कई होनहारों ने अपनी मेधा का परचम फहराया। रायपुर निवासी टीएस ओबेरॉय की बेटी मनवीत कौर ने भी पहले ही प्रयास में सीए इंटरमीडिएट पास कर लिया। मनवीत ने कांवेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से 96.25 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास की। इसके बाद 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की।
विज्ञापन


उन्होंने गत वर्ष सीए सीपीटी में 200 में से 164 अंक हासिल किए थे। इसके बाद सीए इंटरमीडिएट की तैयारी में जुट गईं। उन्होंने सीए इंटरमीडिएट में 800 में से 612 अंक हासिल किए हैं। अब उनका केवल सीए फाइनल का पड़ाव रह गया है। मनवीत ने बताया कि वह सीए बनने के बाद अपनी फर्म चलाना चाहती हैं। उनके पिता टीएस ओबेरॉय ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी करते हैं जबकि मां रमनजीत कौर ओबेरॉय गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमर्स में रूचि से बनी राह
मनवीत ने बताया कि 11वीं में उन्होंने कॉमस विषय चुना। उनका इस विषय में काफी इंटरेस्ट था। पापा ने बोला कि सीए में अच्छा स्कोप है। इसलिए इसी राह पर चलना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि वह विषय चुनना चाहिए, जिसमें आपकी रूचि हो। निश्चित तौर पर इससे मुश्किलें आसान हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed