फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ias Sting Case Accused umesh kumar new audio viral

आईएएस स्टिंग प्रकरण में निजी चैनल के सीईओ उमेश शर्मा का नया ऑडियो हुआ वायरल

Sat, 01 Dec 2018 08:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Dec 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
Ias Sting Case Accused umesh kumar new audio viral
आरोपी को कोर्ट ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
निजी चैनल के सीईओ उमेश कुमार की रिहाई के साथ ही एक नई ऑडियो भी वायरल हो गई। इसमें सीएम को गिराने की बात चल रही है। ऑडियो में उमेश कुमार चैनल के डायरेक्टर और आयुष गौड़ की बात होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस ऑडियों में तीनों की बातचीत में उत्तराखंड में सीएम को गिराने में 13 लाख रुपये खर्च होने की बात कही गई है। 10 लाख तो एक ही ले गया है। बातचीत में स्टिंग होने की बात कही जा रही है। ऑडियों में किसी और पार्टी की बात कही जा रही है, जो 75 लाख रुपये खर्च करने को तैयार है। एक मिनट तीन सेकेंड की ऑडियो में कुछ बात कोड में की जा रही है।
विज्ञापन


सरकार गिराने, नई राजनैतिक समीकरण बनने और चौका मारने जैसी बात हो रही है। हालांकि अमर उजाला इस ऑडियो की विश्वसनीयता का दावा नहीं करता है। ऑडियो में आवाज उमेश, चैनल के डायरेक्टर और आयुष गौड़ की ही है, यह बात भी इसके साथ वायरल हो रहे संदेश में बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टिंग प्रकरण में निजी चैनल के सीईओ उमेश शर्मा जेल से रिहा

स्टिंग प्रकरण में करीब एक माह पहले गिरफ्तार हुए निजी चैनल के सीईओ उमेश कुमार शर्मा बृहस्पतिवार को झारखंड की बिरसा मुंडा जेल से रिहा हो गए।

रांची में उत्तराखंड सरकार के स्टिंग आपरेशन के लिए दबाव डालने के मुकदमे में उमेश को कई दिन पहले जमानत मिल गई थी। देहरादून पुलिस ने बुधवार रात नैनीताल हाईकोर्ट के बी वारंट पर रोक लगाने संबंधी आदेश की प्रति रांची पुलिस को ई-मेल कर दी। रांची जेल प्रशासन ने तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोपहर बाद उनकी रिहाई पर मोहर लगा दी।

स्टिंग आपरेशन को लेकर सुर्खियों में रहने वाले निजी चैनल के सीईओ उमेश कुमार शर्मा करीब एक माह तक देहरादून और झारखंड की जेल में रहे।

बी वारंट पर नैनीताल हाईकोर्ट ने रोक लगा दी

दरअसल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और अपर मुख्य सचिव का स्टिंग आपरेशन करने में नाकाम रहे चैनल एडिटर इन्वेस्टिगेशन आयुष गौड़ को धमकी देने के मामले में निजी चैनल के सीईओ उमेश कुमार की 28 अक्तूबर को गिरफ्तारी हुई थी।
 

उमेश के जेल में रहते तीन मुकदमे दर्ज हुए, इनमें एक मुकदमा भाजपा संगठन से जुड़े अमृतेश सिंह चौहान ने रांची के अरगोडा थाने में दर्ज कराया था, जिसमें उमेश पर उत्तराखंड सरकार के खिलाफ  स्टिंग आपेरशन करने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया गया था। देहरादून के मुकदमे में जमानत मिलने के बाद 19 नवंबर को उमेश कुमार को रांची की बिरसा मुंडा जेल में स्थानांतरित किया गया था।
 

रांची के मुकदमे में उमेश कुमार को कई दिन पहले जमानत मिल गई थी। राजपुर पुलिस एक अन्य मुकदमे में उमेश को देहरादून जेल लाने के लिए बी वारंट दाखिल कर दिया था, जिस पर नैनीताल हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। राजपुर पुलिस ने बुधवार हाईकोर्ट के आदेश की प्रति ई-मेल के जरिये रांची पुलिस को भेज दी थी। तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उमेश कुमार को बिरसा मुंडा जेल से रिहा कर दिया गया। जहां से वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed