फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IAS Ram Vilas Yadav on remand: Vigilance Special Court gave approval for one day

IAS Ram Vilas Yadav: विजिलेंस स्पेशल कोर्ट ने दी एक दिन की रिमांड की मंजूरी, नहीं दिए थे सवालों के जवाब

Mon, 04 Jul 2022 03:42 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 04 Jul 2022 03:42 PM IST
सार

आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस रामविलास यादव का परिवार विजिलेंस के सामने नहीं आया है। विजिलेंस उन्हें नोटिस पर नोटिस भेजती रही, लेकिन उन्होंने जवाब तक देने की जहमत नहीं उठाई। जिसके बाद विजिलेंस ने यादव को पुलिस कस्टडी पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया।
 

विज्ञापन
IAS Ram Vilas Yadav on remand: Vigilance Special Court gave approval for one day
Ram Vilas Yadav - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में जेल में बंद पूर्व आईएएस रामविलास यादव को विजिलेंस कस्टडी रिमांड पर लेगी। विजिलेंस स्पेशल कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड को मंजूर किया है। गिरफ्तारी के पहले विजिलेंस के सवालों का यादव ने जवाब नहीं दिया था।

विज्ञापन


उनके परिवार से भी कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार को यादव की बेटी और बेटा विजिलेंस के सामने आए थे। अब मंगलवार कल 5 जुलाई को कस्टडी में लेकर विजिलेंस  पूछताछ करना चाहती है। यादव का परिवार अभी तक विजिलेंस के सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

 

विजिलेंस उन्हें नोटिस पर नोटिस भेजती रही, लेकिन उन्होंने जवाब तक देने की जहमत नहीं उठाई, जिसके बाद विजिलेंस ने यादव को पुलिस कस्टडी पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस रामविलास यादव को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...जिंदा निगल गया मगरमच्छ: देवहा नदी के पास भैंस लेकर गए बच्चे को बनाया शिकार, परिजन बोले- पेट चीरकर निकालो मेरा लाल


विजिलेंस ने उनकी संपत्ति को आय से करीब 547 फीसदी अधिक आंका था। इस मामले में जब यादव से पूछताछ की गई तो उन्होंने ज्यादातर सवालों के जवाब में अपनी पत्नी का नाम लिया। पत्नी के नाम पर एक स्कूल भी चल रहा है जबकि बेटी के खाते में अच्छी-खासी रकम जमा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed