फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IAS IPS will tell student how to crack exam

आईएएस-आईपीएस बताएंगे कैसे करें तैयारी

Thu, 08 Sep 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 Sep 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
IAS IPS will tell student how to crack exam
मीनाक्षी सुंदरम - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला और एमडीडीए के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार दस सितंबर को सुबह 11 बजे से होटल सैफ्रॉन लीफ में मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में आईएएस और आईपीएस अधिकारी छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जानकारी देंगे।

विज्ञापन


अमर उजाला के सहयोग से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (सचिव आवास व उपाध्यक्ष एमडीडीए) डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव चंद्रेश कुमार यादव, एसडीएम सदर स्वाति भदौरिया और एसएसपी डॉ. सदानंद दाते युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन


एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने और वरिष्ठ अधिकारियों से सीखने का यह बेहतरीन मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी युवा अधिकारी अभ्यर्थियों को परीक्षा और करियर से संबंधित वह बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे, जो उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। साथ ही सिविल सर्विसेज, परीक्षा, ट्रेनिंग और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित सवालों के जवाब भी देंगे। 


कैसे करें पंजीकरण
कार्यशाला में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा निशुल्क शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें पहले पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए उन्हें अपना नाम मोबाइल नंबर 9760883821 पर एसएमएस और 9997998208 पर व्हाट्स एप करना होगा। बिना पंजीकरण के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed