फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hyperbaric oxygen chamber will built in kedarnath for asthma patient

केदारनाथ में सांस के मरीजों को मिलेगी सुविधा, स्थापित होगा हाइपरबेरिक ऑक्सीजन चैंबर

Tue, 23 Apr 2019 07:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Apr 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
Hyperbaric oxygen chamber will built in kedarnath for asthma patient
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

अधिक रक्तचाप, शुगर, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, चक्कर आना, बेहोश होने या हृदयघात से पीड़ित रोगियों के उपचार के लिए इस बार केदारनाथ में हाइपरबेरिक ऑक्सीजन चैंबर की सुविधा मिलेगी। आगामी 9 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य विभाग इस बार हाइपरबेरिक ऑक्सीजन चैंबर भी स्थापित करेगा। 

विज्ञापन


हाइपरबेरिक ऑक्सीजन चैंबर स्थापित होने से सांस लेने में दिक्कत और शरीर का तापमान एकदम से कम होने वाले जरूरतमंद श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे यात्राकाल में यह सुविधा प्रदान की जाएगी। सीएमओ डॉ. एके झा. ने बताया कि हाइपरबेरिक ऑक्सीजन चैंबर बड़े गद़्दे के आकार का होता है, जिसके एक कोने पर वाल्ब लगा होता है। क्षेत्र के वायुदाब के हिसाब से इस वाल्ब में पंप से सामान्य हवा भरी जाती है।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित मरीज को वाल्ब के अंदर लिटा दिया जाता है, जिससे उसका रक्तचाप, धड़कने व अन्य फेफड़ों में रक्त का प्रवाह और शरीर का तापमान सामान्य होने लगता है। बताया कि उपकरण को लेकर सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी कर दी गई है। कपाट खुलते ही इसे केदारनाथ में स्थापित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed