{"_id":"64a86a6c759a0b5f4802a838","slug":"hydro-electric-employees-union-organization-branch-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-194981-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कर्मचारियों ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कर्मचारियों ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइड्रो इलेक्ट्रिक एंप्लाइज यूनियन संगठन शाखा डाकपत्थर ने विभिन्न मांगों को लेकर महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि प्रबंधन कार्मिकों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। विभिन्न मुद्दों को लेकर 12 जुलाई को यूनियन के प्रतिनिधि मंडल की निगम प्रबंधन से वार्ता होनी है। निगम ने मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
मंडल सचिव महेंद्र चौहान ने बताया कि महाप्रबंधक यमुना वैली प्रथम को ज्ञापन सौंपने से पूर्व सभा का आयोजन किया गया। जिसमें यमुना वैली के ढालीपुर, ढकरानी, कुल्हाल, व्यासी, लखवाड़ परियोजना ,ईछाडी डैम पर तैनात कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। कहा कि सातवें वेतन आयोग की व्यवस्था के कारण कार्मिकों के सामने आर्थिक समस्याएं खड़ी हो गई हैं, जिन्हीं अभी तक दूर नहीं किया गया है। कहा कि टीजी-2 को प्रारंभिक वेतन पर एक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। सभी पदों पर पदोन्नति कोटा बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाए। इस मौके पर भूपेंद्र, सतनाम सिह, आनंद, महेंद्र चौहान, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन