फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hybrid neem for crops.

फसलों को हो रहा नुकसान रोकेगी हाइब्रिड नीम

Thu, 25 Jun 2015 01:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Jun 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
hybrid neem for crops.

फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे यूरिया के विकल्प के तौर पर बेचे जा रहे नीमयुक्त यूरिया के लिए अब इंडियन फार्मर्स कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफ्को) एफआरआई के वैज्ञानिकों की मदद लेने जा रहा है।

विज्ञापन


इसके लिए इफ्को ने वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के साथ करार किया है। इसके तहत अब एफआरआई के वैज्ञानिक ऐसा हाइब्रिड नीम तैयार करेंगे, जो कम समय में ज्यादा पैदावार देगा। इसका उपयोग नीमयुक्त यूरिया बनाने में किया जाएगा। इफ्को की योजना इस नीम को पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों तक पहुंचाने की भी है।
विज्ञापन


बुधवार को एफआरआई के बोर्ड रूम में इफ्को के निदेशक प्रमोद कुमार सिंह और एफआरआई निदेशक सविता के बीच करार हुआ। इसके तहत 93 लाख रुपए के प्रोजेक्ट में एफआरआई देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. रमाकांत, डॉ. अजय ठाकुर और एएफआरआई जोधपुर के वैज्ञानिक डॉ. प्रवीन चव्हाण और डॉ. यूके तोमर की टीम टिश्यू कल्चर लैब की मदद से हाइब्रिड नीम तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ऐसा नीम होगा जो आम नीम के पेड़ की तुलना में ज्यादा जल्दी तैयार होगा और ज्यादा फल और तेल देगा। प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इफ्को ने यूरिया के बढ़ते दुष्प्रभावों से किसानों और उनकी जमीनों को बचाने के लिए वर्ष 2011 में नीमयुक्त यूरिया तैयार किया था।

तब से लगातार देशभर में अलग-अलग जगहों से नीमयुक्त यूरिया का उत्पादन किया जा रहा है। बताया कि इसकी डिमांड इतनी है कि उत्तराखंड में जनवरी 2015 से अब तक करीब सात हजार मीट्रिक टन नीमयुक्त यूरिया की खपत हो चुकी है। इसकी लगातार बढ़ती डिमांड और कम उत्पादन के चलते ही इफ्को ने हाइब्रिड नीम तैयार कराने की योजना बनाई है।

इस परियोजना के तहत नीम के तेल का उत्पादन बढ़ाना, नीम का अधिक से अधिक उत्पादन करने, नीम लेपित यूरिया से कृषि में कीड़ों की रोकथाम करने और नीम युक्त यूरिया से फसलों को धीमे और लगातार नाइट्रोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

एफआरआई की निदेशक सविता ने बताया कि उनके वैज्ञानिक टिश्यू कल्चर लैब की मदद से नीम का हाइब्रिड पौधा तैयार करेंगे। इस मौके पर इफ्को की ओर से 21 लाख रुपये का पहला चेक भी एफआरआई निदेशक को दिया गया।


ये होगा बदलाव
इस वक्त 10 से 12 साल में तैयार होने वाले नीम के पेड़ से औसतन 50 किलो फल और 30 किलो बीज मिलता है। इसमें केवल 20 ग्राम सक्रिय तत्व उपलब्ध होते हैं। रिसर्च के बाद पैदा हुए नीम का पेड़ छह से आठ वर्ष में तैयार हो जाएगा, जो फल, बीज और उससे निकलने वाले तेल की मात्रा भी बढ़ा देगा। एफआरआई के वैज्ञानिक इससे पहले हाइब्रिड शीशम का पेड़ तैयार कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed