फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husbands of public representatives will not be able to enter the block offfice

महिला जनप्रतिनिधि के पति नहीं कर सकेंगे ब्लॉक मुख्यालय में प्रवेश

Fri, 06 Mar 2020 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Husbands of public representatives will not be able to enter the block offfice
विकासनगर। ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों में प्रधान पतियों, क्षेत्र पंचायत सदस्य पतियों और वॉर्ड सदस्य पतियों के बढ़ते दखल को देखते हुए खंड विकास अधिकारी मीना बिष्ट ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मामले में बीडीओ ने सर्कुलर जारी कर सभी जनप्रतिनिधि पतियों के शासकीय कार्यों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय में प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने बताया कि सर्कुलर जारी करने का मुख्य उद्देेश्य जन विकास कार्यों में महिला जनप्रतिनिधियों की भागीदारी को बढ़ाना है। अक्सर ब्लॉक मुख्यालय में महिला जनप्रतिनिधि न आकर उनके पति पहुंचते हैं। इससे ब्लॉक कार्यालय में अनावश्यक भीड़ तो होती है। इसके साथ ही महिला जनप्रतिनिधि भी अपने अधिकारों के बारे में नहीं जान पाती हैं। इस कारण मामले में सर्कुलर जारी कर सभी प्रधान पति, बीडीसी पति और वॉर्ड मेंबर पतियों के ब्लॉक मुख्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। शासकीय कार्यों को लेकर अब सिर्फ महिला जनप्रतिनिधि ही ब्लॉक मुख्यालय में प्रवेश कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed