फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband Secret open after 13 years about his three marriage

शादी के 13 साल बाद खुला पति का राज, आमने-सामने आईं दो पत्नियां, लेकिन कहानी तो कुछ और ही निकली

Mon, 15 Jul 2019 08:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Jul 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
Husband Secret open after 13 years about his three marriage
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

शादी के 13 साल बाद पत्नी के सामने पति का ऐसा राज सामने आया जिसने पुलिस तक को चौंका दिया। पत्नी ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति की तीन शादी का अजीबोगरीब मामला सामने लेकर पहुंची। दूसरी शादी का राज पहली शादी के 13 साल बाद खुला। जब पत्नी पति की दुकान पर पहुंची। शक पति के मोबाइल में एक शादीशुदा महिला के साथ पति की फोटो देखकर पैदा हुआ था।

विज्ञापन


लेकिन यहां पाया कि दूसरी पत्नी वह नहीं, जिसकी तस्वीर मोबाइल में थी। अब दोनों पत्नियां मिलकर पति की तीसरी पत्नी को ढूंढ रही हैं। दोनों शनिवार देर रात कोतवाली पहुंचीं। यहां उन्होंने पति के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन


बनखंडी निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी वर्ष 2007 में हुई थी। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। महिला का आरोप है कि एक शादीशुदा महिला के साथ उसने पति की फोटो उसके मोबाइल पर देखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसका पता लगाने वह चंद्रेश्वर नगर स्थित एक फर्नीचर की दुकान में पहुंची, जहां उनका पति बढ़ई का काम करता है। यहां पता चला कि पति की एक और पत्नी है। यह शादी नौ साल पहले हुई थी, उसकी सात साल की बेटी भी है।

उन्होंने बताया कि वह उस महिला से मिलीं तो पता चला कि मोबाइल पर पति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखने वाली महिला और सामने खड़ी महिला अलग-अलग हैं। पूछताछ में पता चला कि वह महिला उनके पति की दूसरी पत्नी है, जो अपना घर, परिवार सब कुछ छोड़कर यहां चली आई है।

इसके बाद आरोपी की दोनों पत्नियां कोतवाली पहुंची और देर रात पति के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, पुलिस ने मामला गंभीर पाते हुए जांच शुरू कर दी है।  कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।

हिंदू धर्म में एक ही शादी की मान्यता है। बिना तलाक लिए दूसरी शादी नहीं की जा सकती है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी का मोबाइल नंबर बंद जा रहा है। जल्द ही उसे ट्रेस कर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed