फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband many friends tried to Sexual assault with wife in Rudrapur

पति ने दोस्तों संग मिलकर पत्नी को छह दिन तक बनाया बंधक, फिर किया गैंगरेप का प्रयास 

Sat, 29 Dec 2018 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 29 Dec 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Husband many friends tried to Sexual assault with wife in Rudrapur

सिडकुल में काम करने वाली महिला को उसके पति ने ही रुद्रपुर के एक पूर्व पार्षद की मदद से अगवा कर छह दिन तक बंधक बना लिया। आरोप है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास भी किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति और पूर्व पार्षद सहित दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय के दफ्तर पहुंची शुक्ला फार्म निवासी सावित्री पत्नी बेनीराम का कहना था कि कुछ समय पूर्व से उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। अपने तीन बच्चों के पालन पोषण के लिए वह सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करती है।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को उसका पति भदईपुरा के पूर्व पार्षद राजेश गंगवार और शम्मू के साथ उसे राजेश की कार में जबरन बैठाकर किच्छा बरा निवासी कैलाश गंगवार के घर ले गया, यहां उक्त लोगों ने उसे छह दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुराचार का प्रयास भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर है राजेश गंगवार 

बीते बृहस्पतिवार को उसकी मां को उसके अगवा होने की जानकारी मिली तो उन्होंने उसे मामले में किसी तरह की कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। इधर, एसपी क्राइम ने रुद्रपुर कोतवाली के एसएसआई कमलेश भट्ट को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये।

एसएसआई भट्ट ने बताया कि सावित्री की तहरीर पर बेनीराम, राजेश गंगवार, कैलाश गंगवार और शम्मू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।  

सावित्री को उसके पति के साथ मिलकर अगवा करने वाला पूर्व पार्षद राजेश गंगवार कोतवाली पुलिस का हिस्ट्रीशीटर भी है। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि राजेश के खिलाफ कोतवाली में आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बीते वर्ष हुई गैंगवार में भी राजेश के शामिल होने के कारण उसे हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed