फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband killed his wife in pithoragarh.

दूसरी शादी के लिए पति ने पत्नी को मरवाया

Wed, 05 Nov 2014 12:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 05 Nov 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
husband killed his wife in pithoragarh.

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक पति ने दूसरी शादी करने के लिए अपनी पत्नी की सुपारी दे दी। 30 सितंबर की रात पिथौरागढ़ में गणाईगंगोली के रैतोली में हुई विवाहिता विद्या जोशी की हत्या का एसओजी, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग पुलिस की संयुक्त टीम ने खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन


मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर किया खुलासा

विवाहिता की हत्या उसके पति ने ही कराई थी। पति दूसरी शादी करना चाहता था। पुलिस ने हत्यारे के साथ ही मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी रोशन लाल शर्मा ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को दिया ढाई हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन


30 सितंबर की रात रैतोली निवासी विद्या जोशी (34) पत्नी गणेश जोशी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। मामले की प्रारंभिक जांच राजस्व पुलिस ने की। खुलासा न होने पर मामला रेगुलर पुलिस को सौंप दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी एचसी सती के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मृतका मोबाइल फोन लूटा गया था। मोबाइल को सर्विलांस में लगाया गया। लूटा गया मोबाइल कमल सिंह पुत्र जैंत सिंह निवासी धारी जिला बागेश्वर से बरामद हुआ। अभियुक्त ने खुलासा किया कि मृतका के पति ने ही उसकी हत्या कराई।

मृतका के बच्चे नहीं थे। विवेचना में सामने आया है कि वह बीमार रहती थी। मृतका का पति गणेश जोशी बागेश्वर में वन विभाग में संविदा में नौकरी करता था। कपकोट (बागेश्वर) की किसी महिला से विवाह करना चाहता था। बागेश्वर रहने के दौरान गणेश की कमल की जान पहचान हुई।

( कमल और उसकी पत्नी का बागेश्वर कोर्ट में एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा चल रहा है।)  गणेश ने पत्नी की हत्या के लिए कमल को राजी कर लिया। इसके एवज में  मुकदमे में मदद देने का आश्वासन देकर उसने कमल को मात्र तीन हजार रुपए में उसकी पत्नी की हत्या करने के लिए राजी कर लिया।

कमल ने 30 सितंबर की रात गणेश जोशी के घर रैतोली पहुंचकर घर में रखी कुल्हाड़ी और बांसुले से वार कर विद्या जोशी की हत्या कर दी। पुलिस ने कमल के साथ ही पत्नी की हत्या के षडयंत्र में शामिल गणेश जोशी को भी गिरफ्तार कर लिया।

मामले का खुलासा करने वाले दल में बेड़ीनाग के धानाध्यक्ष विजेंद्र साह, गंगोलीहाट के चौकी इंचार्ज हरीश राम आर्या, एसओजी प्रभारी शिशुपाल राणा, हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर जोशी, कांस्टेबल इमरान खान, मनमोहन भंडारी, अनिल मर्तोलिया, मनोज देव, अशोक गोयल शामिल थे।

पहाड़ का पहला भाड़े का हत्यारा
पहाड़ में तुलनात्मक तौर पर अपराध कम होते हैं। ऐसे में भाड़े का हत्यारा, वह भी पहाड़ का, देखने-सुनने को नहीं मिलता। पहाड़ के इस भाड़े के हत्यारे ने केवल तीन हजार रुपए में पति से सुपारी लेकर उसकी पत्नी को मार डाला।


यह पहाड़ में बढ़ने वाले अपराध की तरफ इशारा कर रहा है। अगर समय रहते इस पर काबू नहीं पाया गया, तो सुरक्षित और शांत कही जाने वाली वादियां आपराधिक घटनाओं के दहल जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed