रुड़की: मायके छोड़ने के बहाने बीच बाजार लेजाकर पत्नी को दिया तीन तलाक, फिर हुआ फरार पति
- मायके में छोड़ने के बहाने पत्नी को लेकर रुड़की आया था पति
- वर्ष 2016 में हुई थी शादी, पीड़िता ने कोतवाली पहुंच दी तहरीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के रुड़की में पत्नी को मायके छोड़ने के बहाने रुड़की लेकर आया एक युवक तीन तलाक देकर बाजार में अकेला छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता रोती बिलखती मायके पहुंची और परिजनों को जानकारी दी।
परिजनों ने बेटी की ससुराल में बात की तो उन्होंने भी अपनाने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित खंजरपुर गांव निवासी युवती का निकाह वर्ष 2016 में देवबंद निवासी युवक से हुआ था।
कुछ दिनों बाद तक पति और ससुराल वालों का व्यवहार सही रहा। आरोप है कि इसके बाद पति और ससुराल वाले दहेज कम मिलने का ताना मारने लगे। इतना ही नहीं उसका मानसिक उत्पीड़न करने लगे। परेशान होकर युवती ने मायके वालों को जानकारी दी।
पीड़िता ने पुलिस में दी तहरीर
मायके वालों ने बेटी के ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद वह लगातार उसे परेशान करने लगे। आरोप है कि करीब एक सप्ताह पूर्व पति मायके छोड़ने के बहाने उसे लेकर रुड़की पहुंचा।
यहां बाजार में तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ लिया और अकेला छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने पिता संग कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।