फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband Friend sexually molested girl after talaq and halala in kashipur

पहले दिया तलाक फिर अपने दोस्त से कराया पत्नी का हलाला, उसके बाद जो हुआ पढ़कर सन्न रह जाएंगे

Tue, 18 Sep 2018 05:29 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर Updated Tue, 18 Sep 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
Husband Friend sexually molested girl after talaq and halala in kashipur
molest - फोटो : demo pics

एक अधेड़ ने पहले अपनी पत्नी को तलाक दिया और फिर अपने दोस्त से हलाला कराया। इसके बाद उसके साथ जो हुआ उसे पढ़कर आप यकीन नहीं कर पाएंगे। हलाला की आड़ में विवाहिता की जिंदगी दोराहे पर आ गई है।

विज्ञापन


तलाक के बाद हलाला के लिए दोस्त की पत्नी से निकाह रचाने वाले व्यक्ति ने उसे अपने निकाह से आजाद नहीं किया। विरोध के बावजूद वह उसका यौन शोषण करता रहा। भांडा फूटा तो आरोपी की पत्नी और शादीशुदा बच्चों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


परिवार के दबाव में वह अब उससे छुटकारा पाने की जुगत में है। आरोप है कि उसने मारपीट कर पीड़िता से स्टांप पर तलाक तक लिखवा लिया। उधर, पहला पति उसे साथ रखने को राजी नहीं है। जिंदगी के दोराहे पर आ खड़ी हुई पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निकाह से आजादी मांगी तो मुकर गया युवक

Husband Friend sexually molested girl after talaq and halala in kashipur
molest

बांसफोड़ान चौकी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक का विवाह दस साल पहले बिलासपुर (रामपुर) निवासी युवती से हुआ था। दंपति की एक बेटी भी है। महुआखेड़ागंज में ग्राम मिस्सरवाला निवासी एक व्यक्ति की फ्रेबीकेशन की फैक्ट्री है। महिला के पति से उसका गहरा दोस्ताना था। इस कारण उसका अक्सर उसके घर आना-जाना रहता था।

इस व्यक्ति के इंजीनियर पुत्र की भी शादी हो चुकी है। करीब नौ माह पहले महिला के पति ने अनबन होने पर उसे तलाक दे दिया, लेकिन बेटी के खातिर दोनों फिर से एक साथ रहने की गुंजाइश तलाशने लगे।

ऐसे में दोबारा निकाह करने के लिए हलाला एकमात्र समाधान था। ढलती उम्र के दोस्त पर भरोसा कर उक्त युवक ने उसके समक्ष पत्नी के साथ हलाला करने का प्रस्ताव रख दिया, जिस पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। प्रस्ताव के मुताबिक निकाह करने के अगले दिन ही उसे महिला को अपने निकाह से आजाद करना था।

15 जनवरी 2018 को कलियर (रुड़की) जाकर दोनों ने निकाह कर लिया। हलाला हो जाने के बाद महिला ने निकाह से आजादी मांगी तो उक्त व्यक्ति मुकर गया। विरोध करने पर वह उसे अपनी पत्नी बताकर जबरन उसका यौन शोषण करता रहा।
 

पहला पति उसे अपनाने को तैयार नहीं

Husband Friend sexually molested girl after talaq and halala in kashipur
तलाक - फोटो : demo

उक्त व्यक्ति ने उसे अलग मकान और उसके नाम दस लाख रुपये की एफडी कराने भी झांसा दिया। महिला का कहना है कि बाद में उसने हालात से समझौता कर अधेड़ व्यक्ति को ही अपना नसीब मान लिया। करीब छह माह तक यह सिलसिला चलता रहा। बाद में इस बात की भनक अधेड़ की पत्नी और उसके पुत्र को लग गई, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। महिला का कहना है कि परिजनों के दबाव में पति उससे जबरन पिंड छुड़ाना चाहता है।

जबकि अब पहला पति उसे अपनाने को तैयार नहीं है। ऐसे में उसकी जिंदगी दोराहे पर खड़ी हो गई है। महिला ने पति व उसके शादीशुदा पुत्र पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उक्त व्यक्ति ने डरा-धमकाकर एक स्टांप पेपर पर उससे जबरन तलाक लिखवा ली। पीड़ित महिला ने पुलिस उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। 

बदनीयती से हलाला करने वाला व्यक्ति शरीयत के कानून का मुजरिम है। निकाह वाली रात ही उसे आजाद कर देना चाहिए था। अधिकार संपन्न शादीशुदा व्यक्ति अपने परिजनों की सहमति से दूसरा निकाह कर सकता है। एक बार किसी महिला को निकाह में लेने के बाद उसे तलाक देना बहुत बड़ा गुनाह है।
- मुफ्ती मुनाजिर हुसैन, शहर काजी, काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed