फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband committed suicide after wife's death.

पत्नी की हुई मौत तो फांसी लगाकर पति ने दी जान

Tue, 14 Oct 2014 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Tue, 14 Oct 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
husband committed suicide after wife's death.

पत्नी की मौत के गम ने पति को इस कदर तोड़ दिया कि पत्नी का शव घर में रखा रहा और उसने फांसी लगा ली। दोनों की चिताएं साथ-साथ जलीं। आत्हत्या का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के टिहरी स्थित चिलामू गांव निवासी सुभाष (28) की पत्नी मोना देवी (23) पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। मोना का देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में इलाज चल रहा था। मोना छह की गर्भवती थी। सोमवार को मोना ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


रात 11 बजे परिजन उसका शव लेकर गांव पहुंचे। तड़के सुबह ही सुभाष घर से निकलकर चला गया। काफी देर बीत जाने पर भी जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। सुबह सात बजे उसका शव घर से 50 मीटर दूर एक पेड़ पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग सुभाष के घर पर पत्नी की अर्थी तैयार कर रहे थे, सुभाष की मौत की खबर मिलते ही घटनास्थल की तरफ भागे।

एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी

husband committed suicide after wife's death.

सुभाष की आत्महत्या की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। सुभाष और उसकी पत्नी मोना की अर्थी घर के आंगन से एक साथ उठी। इस दौरान पूरे गांव पर दोनों की मौत का मातम छाया रहा। उसकी मां लीला देवी बेटे की मौत की खबर सुनते ही बेहोश हो गई।

सुभाष के दोनों बच्चों अजय और सूरज को बूढ़ी दादी से चिपक कर ढाढ़स बंधाता देख हर किसी की आंख में नम हो गई। यमुना किनारे दोनों का दाह संस्कार किया गया।

बूढ़ी मां के कंधों पर आई जिम्मेदारी
मोना सुभाष की दूसरी पत्नी थी। उसकी पहली पत्नी की मौत 22 सितंबर 2013 को हो गई थी। उसके दो बेटे सूरज (6) और अजय (8) हैं। सुभाष और मोना की मौत के बाद उसके दोनों बच्चों की जिम्मेदारी बूढ़ी मां लीला देवी के कंधों पर आ गई है। मां के अलावा परिवार में कोई सदस्य नहीं है। सुभाष की सुमन क्यारी में दुकान थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed