फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband cheat, Wife with children and elderly father sat on hunger strike in Pantnagar University

पति की बेवफाई से त्रस्त पत्नी बच्चों व बुजुर्ग पिता के साथ पंतनगर विवि में अनशन पर बैठी

Tue, 24 Dec 2019 10:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 24 Dec 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
husband cheat, Wife with children and elderly father sat on hunger strike in Pantnagar University
अनशन पर बैठा परिवार - फोटो : अमर उजाला

बेवफाई से त्रस्त पत्नी अपने पति की नौकरी से बर्खास्तगी के लिए दो बच्चों और बुजुर्ग पिता के साथ प्रशासनिक भवन में आमरण अनशन पर बैठ गई। इससे विवि प्रशासन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सुरक्षा कर्मियों ने सभी को भवन से बाहर निकाला तो वे पार्टिको (कुलपति के वाहन खड़ा करने की जगह) पर बैठ गए। करीब एक घंटे बाद पहुंचे कुलपति ने परिवार को पति के निलंबन आदेश का हवाला देते हुए जांच के बाद एक माह में कार्यवाही का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद महिला ने अनशन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


विवि के पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय में लैब तकनीशियन के पद पर कार्यरत सुब्बा राम पर अवैध रूप से दूसरी शादी करने, पहली पत्नी और बच्चों का दायित्व निर्वहन नहीं करने का आरोप है। जांच के बाद कुलपति की संस्तुति पर शनिवार को सुब्बा राम निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

संतोषजनक कार्यवाही न होने से आहत पत्नी

इधर करीब दो वर्षों से चल रहे प्रकरण पर संतोषजनक कार्यवाही न होने से आहत पत्नी संगीता देवी ने 13 दिसंबर को कुलपति को पत्र लिखकर 21 दिसंबर तक पति की सेवा समाप्ति के आदेश पारित नहीं होने पर सोमवार से आमरण अनशन की धमकी दी थी। इस पर सोमवार सुबह नौ बजे संगीता अपने बुजुर्ग पिता गंगा दयाल, पुत्र पंकज धीर निगम व पुत्री निशु के साथ आमरण अनशन पर बैठ गई।

संगीता का आरोप था कि पति का अवकाश (118 दिन का उपार्जित अवकाश व 55 दिन का चिकित्सकीय अवकाश) स्वीकृत न होते हुए भी विवि प्रशासन ने गलत तरीके से उसे वेतन के रूप में 4,32,500 रुपये का भुगतान कर दिया। पति ने कई लोगों से नौकरी लगवाने के एवज में करीब तीन करोड़ रुपये डकारे हैं। पीड़ित लोग उनके पास आकर तकादा करते हैं। कुलपति के लिखित आश्वासन पर महिला ने अनशन स्थगित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed