फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   hundred new indira amma canteen in uttarakhand.

उत्तराखंड में खुलेंगी सौ नई इंदिरा अम्मा कैंटीन, होंगी वैट फ्री

Fri, 10 Jun 2016 05:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Jun 2016 05:48 AM IST
विज्ञापन
hundred new indira amma canteen in uttarakhand.
इंदिरा अम्मा भोजनालय - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश में सौ नई इंदिरा अम्मा कैंटीन खोली जाएगी। साथ ही इन्हें पूरी तरह वैट फ्री रखा जाएगा। बृहस्पतिवार को दून अस्पताल स्थित इंदिरा अम्मा कैंटीन का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्य मार्गों पर भी कैंटीन खोली जाएगी।

विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इंदिरा अम्मा कैंटीन का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंटीन संचालित कर रही स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। उसके बाद उन्होंने किचन का निरीक्षण किया। वहां महिला कर्मियों ने उन्हें बृहस्पतिवार के मेन्यू के अनुसार बनाए व्यंजन परोसे।
विज्ञापन


भोजन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। हर साल महिला स्वयं सहायता समूहों को होने वाले मुनाफे पर सरकार पांच फीसदी बोनस देगी। इस अवसर पर संसदीय सचिव राजकुमार, सीडीओ आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट एलएन मिश्रा, दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल और दवा पर गोलमोल कर गए सीएम

hundred new indira amma canteen in uttarakhand.
हरीश रावत - फोटो : फाइल फोटो

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी पीठ फेर ली है। बृहस्पतिवार को अस्पताल पहुंचने के बावजूद मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं का संज्ञान लेने की जहमत नहीं उठाई। अव्यवस्था और दवा संकट के सवालों का जवाब देने के बजाय कुछ और समय देने की बात कहकर उन्होंने मामले को टाल दिया।

अस्पताल की अव्यवस्थाओं का हाल किसी से छुपा नहीं है। अस्पताल में आए दिन दवाएं ना होने के कारण मरीजों को बाजार से दवा खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा भी कई तरह की परेशानियों से मरीज रोजाना दो चार हो रहे हैं। सब कुछ जानने के बाद व्यवस्था में सुधार के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

अब मुख्यमंत्री के आंख बंद कर लेने के बाद बची खुची उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं। अस्पताल पहुंचे सीएम कैंटीन का निरीक्षण कर लौट गए। जब मीडिया कर्मियों ने उनसे दवा संकट के संबंध में सवाल पूछे तो उन्होंने जल्द सुधार का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed